सिंदरी मार्केट में दुकानों की पैमाइश शुरू: झरिया अंचल के राजस्व कर्मचारी अभय कुमार सिन्हा ने किया निरीक्षण।

सिंदरी मार्केट में दुकानों की पैमाइश शुरू: झरिया अंचल के राजस्व कर्मचारी अभय कुमार सिन्हा ने किया निरीक्षण।

सिंदरी/धनबाद: धनबाद नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दुकानों के किराए में वृद्धि के निर्देशों के बाद, अब धरातल पर कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में झरिया अंचल के राजस्व विभाग के कर्मचारी अभय कुमार सिन्हा ने सिंदरी मार्केट का विस्तृत निरीक्षण किया।
दुकानों के ‘साइज’ के आधार पर तय होगा नया रेंट
राजस्व कर्मचारी अभय कुमार सिन्हा को प्राप्त निर्देशों के अनुसार, सिंदरी मार्केट की सभी निगम दुकानों का ‘साइज-बाय-साइज’ भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि:
प्रत्येक दुकान की लंबाई और चौड़ाई का सटीक माप लिया जा रहा है।
इसी माप क्षेत्रफल के आधार पर भविष्य में दुकानों का रेंट बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने स्थानीय दुकानदारों को समझाते हुए कहा कि, यह रेंट वृद्धि अंतत आप ही की सुविधा और लाभ के लिए की जा रही है, ताकि मार्केट के विकास के लिए राजस्व जुटाया जा सके।
दुकानदारों का पलटवार क्या चुनाव के बाद रेंट डबल होना ही नियति थी।
राजस्व विभाग की इस सक्रियता से सिंदरी के दुकानदारों में भारी रोष देखा जा रहा है। दुकानदारों का सीधा सवाल है कि
चुनावी वादा बनाम हकीकत नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद क्या जनता और व्यापारियों को यही दिन देखना था कि उनका रेंट सीधे दोगुना Double करने की तैयारी हो जाए
आर्थिक बोझ व्यापारियों का कहना है कि एक तरफ व्यापार मंदा है, और दूसरी तरफ ‘साइज’ के नाम पर रेंट बढ़ाना उनके साथ अन्याय है।
राजस्व विभाग की पैनी नजर
फिलहाल, अभय कुमार सिन्हा अपनी टीम के साथ सिंदरी मार्केट की एक-एक दुकान का डेटा जुटा रहे हैं। अंचल कार्यालय इस रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को सौंपेगा, जिसके बाद रेंट की नई दरें आधिकारिक रूप से लागू की जाएंगी। सिंदरी के व्यापारिक संगठनों ने इस ‘डबल रेंट’ की आशंका के खिलाफ एकजुट होने का संकेत दिया है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000