सिंदरी पुलिस ने चोरी के मोटरसाईकिल के साथ पकड़कर दो स्थानीय चोरों को भेजा जेल

सिंदरी पुलिस ने चोरी के मोटरसाईकिल के साथ पकड़कर दो स्थानीय चोरों को भेजा जेल

सिंदरी । बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगा माटी में  सिंदरी पुलिस ने शनिवार को रात्री गश्ती के दौरान एक मोटरसाईकिल के साथ दो युवकों को धर दबोचा। मोटरसाईकिल की कागजात मांगने पर युवकों ने कागजात नहीं दिखाए। पुलिस ने मोटरसाईकिल के साथ दोनों युवकों को थाना लाई।

सिंदरी थाना प्रभारी सह निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों युवकों ने बताया कि लाल और काले रंग की मोटरसाईकिल चोरी की थी। जिसे छः माह पूर्व बलियापुर से चोरी की गई थी। दोनो युवकों में एक सुमित तिवारी रांगामाटी और दूसरा रवि राणा रेनबो क्लब रांगामाटी का रहने वाला था। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि वे मनोहरटाँड़ से भी मोटरसाईकील चोरी के प्रयास में थे। चोरी की मोटरसाईकिलों को वे बलियापुर, सिंदरी, चासनाला, पाथरडीह और झरिया में कोयला चोरों को बेचते थे। सिंदरी थाना में पदस्थापित एस आई मुकेश हेंब्रम की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000