बगोदर विधानसभा क्षेत्र के घुटिया पेसरा के तिलाबानी में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई इस बैठक में मुख्य

बगोदर विधानसभा क्षेत्र के घुटिया पेसरा के तिलाबानी में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय कमिटी सदस्य सह बगोदर विधानसभा के नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल शामिल हुए।
लोगों को संबोधित करते हुए श्री मंडल ने कहा कि मैने बगोदर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पार्टी का कार्य किया हैं इस दौरान भाजपा ओर भाकपा के खोखली विकास को देखा हैं जहां मूलभूत सुविधा तक नहीं हैं।
गांव पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। विकास की ऐसी परिभाषा देखने से पता चलता है इन दोनों ने स्थानीय लोगों का शोषण किया है।
आज तिलाबानी में दर्जनों लोगों ने पार्टी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से प्रभावित होकर सरिया उप प्रमुख रामदेव यादव जी के अगुवाई में दर्जनों लोगों ने विभिन्न पार्टी को छोड़कर झामुमो में ज्वाइन किया हैं ।
इन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की राजनीति महज दो परिवारों तक सीमित है दोनों ने बारी बारी से इस क्षेत्र का शोषण किया दुर्भाग्य यह है कि 30वर्षों की राजनीति में भाजपा ओर माले सत्ता सुख करते रहे लेकिन क्षेत्र की सुंदरता और स्वक्षता पर तनिक सा भी ध्यान नहीं देना दुर्भाग्य है।
आज हमने लोगों को आश्वासन दिया है कि फिलहाल जो जरूरी काम है उसे तत्काल किया जाएगा ओर यदि भविष्य में लगे कि कुछ कार्य हमारे तरफ से किया जा सकता तो बिना झिझक के हमे फोन करें काम अवश्य होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000