रामनवमी को लेकर सिंदरी पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

रामनवमी को लेकर सिंदरी पुलिस ने किया फ्लैग मार्

सिंदरी । रामनवमी में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर सिंदरी पुलिस ने गुरुवार को फ्लैग मार्च किया। सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में निकली फ्लैग मार्च की टीम ने डोमगढ़, एसीसी, शहरपुरा बाजार होते हुए रोहड़ाबाँध का भ्रमण किया।
इस अवसर पर सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि रामनवमी को लेकर फ्लैग मार्च किया गया है। उन्होंने कहा कि हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने सिंदरी थाना क्षेत्र की जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस तत्पर है और कहीं भी अव्यवस्था होने पर इसकी जानकारी अविलंब पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि डोमगढ़ में निकलने वाले अखाड़ा समिति से भी शांतिपूर्ण ढंग से अखाड़ा जुलूस निकालने का आग्रह किया गया है।
फ्लैग मार्च में सिंदरी थाना प्रभारी सह निरीक्षक राजेश कुमार, एस आई मुकेश हेम्ब्रम, ए एस आई महादेव बाउरी, ए एस आई संजीव कुमार तिवारी, ए एस आई सुमित निरातन एक्का, ए एस आई शैलेश कुमार, हवलदार कुमार शंभू शरण, हवलदार अजीत तिवारी सहित दलबल शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000