बड़ा हादसा टला: बोकारो में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कल्याणी बस, सुरक्षित बचे सभी यात्री

बड़ा हादसा टला: बोकारो में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कल्याणी बस, सुरक्षित बचे सभी यात्री

बोकारो पुरुलिया-बोकारो मार्ग पर मंगलवार की शाम एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। पुरुलिया से बोकारो आ रही कल्याणी बस अनियंत्रित होकर सेक्टर 12 हाईवे स्थित अमृत पार्क के समीप दुर्घटना का शिकार हो गई। शाम के समय हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार कल्याणी बस (पंजीकरण संख्या: WB55 E 6276) अपने निर्धारित समय पर यात्रियों को लेकर बोकारो की ओर बढ़ रही थी। शाम करीब 6:30 बजे जैसे ही बस सेक्टर 12 हाईवे पर अमृत पार्क के पास पहुँची चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
गनीमत यह रही कि बस के अनियंत्रित होने के बावजूद कोई बड़ी टक्कर या पलटने जैसी स्थिति गंभीर नहीं हुई। बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी यात्रियों को तुरंत और सुरक्षित अवस्था में बस से बाहर निकाल लिया गया। प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। प्राथमिक तौर पर दुर्घटना का कारण बस का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। यात्रियों ने सुरक्षित बच जाने पर ईश्वर का आभार व्यक्त किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000