धर्म नगर चौथाई कुली झरिया में पड़ी दरार, मेयर और विधायक किया घटना स्थल का दौरा।

धर्म नगर चौथाई कुली झरिया में पड़ी दरार, मेयर और विधायक किया घटना स्थल का दौरा।

झरिया के धनबाद-सिंदरी मुख्य मार्ग के पास घरों और जमीन में दरार पड़ने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गई करीब 10 घर प्रभावित हुए हैं। घटना के बाद मेयर संजीव सिंह, विधायक रागिनी सिंह, झरिया के सीओ और बीसीसीएल अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिलकर हालात का जायजा लिया ।

मेयर संजीव सिंह ने बताया कि यह क्षेत्र पहले खनन क्षेत्र था और पुराने खानों की वजह से जमीन खोखली हो गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे खतरनाक हालात भविष्य में भी दोबारा उत्पन्न होने की संभावना है। विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल बेलगढ़िया में शिफ्ट किया जा रहा है। बीसीसीएल अधिकारियों से वार्ता के बाद प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि बरसात से पहले खतरनाक क्षेत्र में रहने वाले सभी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई बड़ी घटना होती है, तो उसका जिम्मेदार बीसीसीएल और जिला प्रशासन होगा।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000