एक्सक्लूसिव खुलासा: सिंदरी में MMG प्राइवेट लिमिटेड के भ्रष्टाचार की खुली पोल—सड़कें डकारने के बाद अब HURL की बाउंड्री पर नजर

एक्सक्लूसिव खुलासा: सिंदरी में MMG प्राइवेट लिमिटेड के भ्रष्टाचार की खुली पोल—सड़कें डकारने के बाद अब HURL की बाउंड्री पर नजर

सिंदरी जोशी न्यूज़ की पड़ताल में आज भ्रष्टाचार का वो चेहरा सामने आया है जिसने सिंदरी की बुनियादी सुविधाओं को खोखला कर दिया है। मनमोहन ग्रोवर MMG Private Limited जिसने सिंदरी के महत्वपूर्ण रास्तों का निर्माण किया, आज एक बार फिर HURL की 10 करोड़ की बाउंड्री वॉल के साथ वही ‘घटिया’ इतिहास दोहरा रहा है।

सबूत नंबर 1: DAV पब्लिक स्कूल रोड की बदहाली

सिंदरी का महत्वपूर्ण डीएवी पब्लिक स्कूल रोड, जिसका निर्माण मनमोहन ग्रोवर ने किया था, आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। साल भर के भीतर ही यह सड़क उखड़ गई है। स्कूल जाने वाले बच्चों और अभिभावकों के लिए यह सड़क अब हादसों का सबब बन चुकी है।

सबूत नंबर 2: मनोहर तांड़ रोड का बुरा हाल

यही हाल मनोहर तांड़ वाली सड़क का भी है। यहाँ भी भ्रष्टाचार का वही मॉडल अपनाया गया—घटिया मटेरियल और भारी मुनाफा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनते समय ही इसकी उम्र का अंदाजा हो गया था और आज वह सड़क पूरी तरह से ‘झड़-झड़’ होकर बर्बाद हो चुकी है।

अब HURL में बाउंड्री का खेल

सड़क निर्माण में अपनी काबलियत घटिया काम दिखाने के बाद अब यह कंपनी HURL सिंदरी में 10 करोड़ का बाउंड्री वॉल बना रही है। यहाँ भी वही तकनीक अपनाई जा रही है

34% बिलो का बहाना: ठेकेदार कहता है रेट कम है।

नदी की लोकल बालू: अधिकारियों की मिलीभगत से मिट्टी वाली रेत का इस्तेमाल।

अधिकारियों की सेटिंग पुराने दागदार रिकॉर्ड के बावजूद इसी कंपनी को बार-बार काम मिलना HURL के स्थानीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गहरा संदेह पैदा करता है।

HURL प्रबंधन से: क्या आपने DAV स्कूल और मनोहर तांड़ रोड की स्थिति देखी है यदि हाँ तो उसी ठेकेदार को 10 करोड़ का नया काम किस आधार पर दिया गया

प्रशासन से क्या सिंदरी की जनता के पैसे को इसी तरह बर्बाद होने दिया जाएगा

ठेकेदार से बेहतरीन काम करने के बजाय आपको घटिया काम’ करना क्यों पसंद है

साथियों, यह मामला केवल एक दीवार का नहीं है, यह हमारे सिंदरी के विकास के नाम पर हो रही लूट का है। जो ठेकेदार स्कूल की सड़क नहीं बचा सका वो HURL की बाउंड्री क्या बचाएगा देखिए इन सड़कों की हालत और खुद तय कीजिए कि दोषी कौन है ठेकेदार या वो अधिकारी जो इसे शह दे रहे है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000