गौशाला ओपी क्षेत्र ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार घायल बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर।

गौशाला ओपी क्षेत्र ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार घायल बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर।

धनबाद सिंदरी झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर DVC मोड़ स्थित चावल गोदाम के पास आज एक सड़क दुर्घटना में एक 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान DVC मोड़ निवासी जितेन बावरी 26 वर्ष पिता आसादी बाउरी के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे तुरंत चासनाला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसके माथे पर गहरी चोट को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तौर पर चार टांके लगाए। हालांकि, युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है।

परिजनों और चालक के अलग-अलग दावे

घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। जितेन बावरी के परिजनों ने मीडिया को बताया कि जितेन शराब के नशे में नहीं था। उनके अनुसार वह अपने घर से निकलकर बाहर की ओर जा रहा था तभी ऑटो ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। वहीं जितेन के परिजनों का कहना है कि उन्हें कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करनी है। परिजनों ने स्पष्ट किया कि बस उनके आदमी का उचित दवा-दारू और बेहतर ट्रीटमेंट करा दिया जाए, वे सिर्फ इतना ही चाहते हैं।

दूसरी ओर, ऑटो चालक शाहनवाज टेंपो नंबर JH10 CP 9687 का दावा है कि युवक अत्यधिक शराब के नशे में था और अपनी साइकिल पर नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटना का शिकार हुआ।

108 एम्बुलेंस की लापरवाही और डॉक्टर मिहिर की संवेदनशीलता

घटना के बाद एक बार फिर सरकारी सिस्टम की सुस्ती देखने को मिली। 108 एम्बुलेंस सेवा यहाँ महज खानापूर्ति साबित हुई। स्थानीय लोग और परिजन फोन करते-करते परेशान हो गए, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुँची। इसके बाद चासनाला अस्पताल प्रभारी डॉक्टर मिहिर ने मानवता दिखाते हुए मोर्चा संभाला। उन्होंने सीधे 108 को सख्त आदेश दिया और तुरंत गाड़ी लगवाकर पेशेंट को जल्द से जल्द अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया जिससे घायल को समय पर चिकित्सा मिल सकी।

मौके पर पहुँची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही गौशाला ओपी के एसआई पवन उराव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों के आरोपों और चालक के दावों की सत्यता की जाँच कर रही है। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000