रघुबर दास को सिंदरी की भाजपा नेत्री तारा देवी ने पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र देकर अभिनंदन एवं स्वागत किया*

*रघुबर दास को सिंदरी की भाजपा नेत्री तारा देवी ने पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र देकर अभिनंदन एवं स्वागत किया*

धनबाद। धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने कहा कि जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। वर्ष 2023 में लाया गया “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिलाओं को 33% आरक्षण देने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल थी। उस समय अन्य सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी मजबूरी में इसका समर्थन तो किया, लेकिन अब उनका असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने महिलाओं के साथ छल किया है और उनके अधिकारों के मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाई है।

इस प्रेस वार्ता में झरिया की विधायक रागिनी सिंह, धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारिगण व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000