दामोदर नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में मातम*

*दामोदर नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में मातम*

झरिया। रविवार की सुबह लगभग 9 बजे दामोदर नदी में डूबने से लगभग 9 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। भौंरा ओपी क्षेत्र के जहाजटांड दामोदर छठ घाट पर नहाने गया भौंरा छह नंबर मल्लाह पट्टी निवासी बबलू गुप्ता का पुत्र शिवम गुप्ता नदी में नहाने के दौरान डूब गया, जिससे उसकी नदी में ही मौत हो गई। बताया जाता है कि शिवम अपने माता – पिता के साथ दामोदर नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बेटे को डूबता देख माता – पिता ने शोर मचाया, जिसके बाद पास में नहा रहे कुछ युवकों ने उसे बाहर निकाला। आनन – फानन में परिजन उसे जामाडोबा टाटा हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से शव घर लाने के बाद मृतक की दादी जया देवी ने शीतला मंदिर में पोते के जीवित होने की आस में शव को रखकर मिन्नतें करने लगीं। इसी दौरान कुछ पल के लिए बच्चे की आंख खुलने और गले से आवाज आने की बात सामने आई, जिससे परिजनों में उम्मीद जगी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। दादी जया देवी, पिता बबलू गुप्ता, मां शांति देवी, बहन और भाई का रो – रोकर बुरा हाल है। मां शांति देवी बार – बार बेहोश हो जा रही थीं, जबकि दादी अपने पोते के शव को गोद में लेकर उसे जगाने की गुहार लगाती रहीं। हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पासर गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000