झारखंड पुलिस के कई IPS अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में

*झारखंड पुलिस के कई IPS अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में*

राँची: झारखंड पुलिस के कई आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में हैं. इन अधिकारियों में आईजी और डीआईजी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं. इनमें से कुछ अधिकारियों की फाइलें आगे बढ़ चुकी हैं. सरकार से अनुमति मिलते ही वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले जाएंगे. वहीं कई अन्य अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन करने की तैयारी में हैं.

सीनियर आईपीएस पदों के लिए अब केंद्रीय अनुभव जरूरी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईपीएस अधिकारियों के लिए वरिष्ठ केंद्रीय पदों पर नियुक्ति के नए नियम लागू किए हैं. इसके तहत आईजी जैसे पदों के लिए अब एसपी या डीआईजी स्तर पर कम से कम दो साल का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का अनुभव होना अनिवार्य होगा. अब तक एसपी और डीआईजी स्तर के आईपीएस अधिकारी बिना केंद्रीय सेवा अनुभव के सीधे सीनियर पोस्ट के लिए एलिजिबल हो सकते थे, लेकिन अब इसके लिए उन्हें पहले केंद्र में प्रतिनियुक्ति अनुभव पूरा करना होगा.

झारखंड कैडर के 21 आईपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नवीन कुमार सिंह, बलजीत सिंह, आशीष बत्रा, साकेत कुमार सिंह, कुलदीप द्विवेदी, अभिषेक, अनूप टी मैथ्यू, अनीश गुप्ता, एम तमिल वानन, पी मुरुगन, जया रॉय, शिवानी तिवारी, अखिलेश वॉरियर, अंशुमन कुमार, हरि लाल चौहान, प्रियंका मीणा, सुभाष चंद्र जाट, आर रामकुमार, विनीत कुमार, के विजय शंकर और शुभांशु जैन शामिल हैं.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000