बगोदर अवैध बालू के खिलाफ प्रशासन का डंडा तीन ट्रैक्टर जब्त

बगोदर अवैध बालू के खिलाफ प्रशासन का डंडा तीन ट्रैक्टर जब्त

बगोदर क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को बगोदर अंचला धिकारी CO प्रवीण कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में हेसला-तिरला मोड़ के पास से बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया हेसला-तिरला मुख्य मार्ग।

अधिकारी: अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार एवं बगोदर पुलिस की संयुक्त टीम।

बरामदगी अवैध बालू से लदे तीन ट्रैक्टर।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस अचानक कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। छापेमारी के दौरान मौके पर बगोदर पुलिस के जवान भी मुस्तैद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध खनन या परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जब्त किए गए वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अंचलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में इस तरह के अभियान और भी तेज किए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000