रैयती जमीन को बीसीसीएल की जमीन बता कर अवैध कब्ज़ा की नियति : फिलिप कनडुलना

रैयती जमीन को बीसीसीएल की जमीन बता कर अवैध कब्ज़ा की नियति : फिलिप कनडुलना
सिंदरी। सिंदरी के मनोहरटांड के हीरकरोड में एक बोर्ड गड़ा है जिस पर न्यू विरसा मुंडा बस्ती नाम अंकित है एवं वो वर्तमान विधायक चन्द्रदेव महतो ऊर्फ बबलू महतो के कर कमलों द्वारा शिलान्यास किया गया है। जबकि उक्त जमीन का कागजात वार्ड 55 में रहनेवाले फिलिप कनडुलना ने दिखया जिसमें जमीन के मालिक काली मोदी ऊर्फ राज मोहन पाण्डेय से पॉवर लिया है, वो भी वर्ष 1968 में। इतना ही नहीं जानकारी के अनुसार 1948 में ही जमीन लगभग 2.73 एकड़ में से लगभग एक एकड़ बेच दिया गया था और दूसरा जमीन के भाग का पॉवर फिलिप कनडुलना ने ले लिया था तो बीसीसीएल को फिर कौन सी जमीन दी गई और कैसे? इतना ही नहीं आखिर उस वक्त के झरिया सीओ ने बिना जाँच पड़ताल के ही बीसीसीएल को जमीन स्थानतरण कर दिया, किसका और कैसे, ये बहुत बड़ा घोटाला या सरयंत्र है जिसका खुलासा अब वर्तमान जमीन के पॉवर पाए फिलिप कनडुलना करना चाहते हैँ।फिलिप कनडुलना ने बताया कि इस सन्दर्भ में सिंदरी विधायक को दूरभाष पर संपर्क कर एवं व्हाट्सएप्प पर जमीन की डॉक्यूमेंट भेज कर दी थी, किन्तु अतिआवश्यक कार्य के निष्पादन में जुड़े विधायक ने डॉक्यूमेंट की सत्यता की जाँच नहीं करवा पाए और अपने समर्थकों के कहने पर न्यू विरसा मुंडा बस्ती स्थान पर जा कर शिलान्यास कर दिया। फिलिप कनडुलना ने जानकारी दिया कि आनेवाले 19 मई को उक्त स्थान पर किसी भगवान के मंदिर का भी शिलान्यास करवा कर स्थान को विवादित करने की साजिस है, जिससे पूर्व दुबारा सिंदरी विधायक को सूचित किया गया है कि जमीन सरकारी या बीसीसीएल की नहीं बल्कि उस जमीन का पॉवर फिलिप कनडुलना के पास है। इसलिए उस जमीन पर अब से कोई भी शिलान्यास या उद्घाटन से पूर्व जमीन की सत्यता का जाँच करवा लें, उसके बाद ही जाएँ, क्योंकि चन्द्रदेव महतो एक आम इंसान नहीं हैँ, वे एक विधायक हैँ जिनका गरिमा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000