भैंसादोन ग्राम सभा का ऐलान : बिना सूचना कंपनी गतिविधियों का होगा विरोध, 21 मई की बैठक में बड़ी भागीदारी का निर्णय

भैंसादोन ग्राम सभा का ऐलान : बिना सूचना कंपनी गतिविधियों का होगा विरोध, 21 मई की बैठक में बड़ी भागीदारी का निर्णय

अनीता देवी उपाध्यक्ष जिला परिषद लातेहार बालूमाथ (लातेहार), दिनांक : 17 मई 2026 बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत भैंसादोन गांव स्थित दुर्गा मंडप परिसर में आज ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनटीपीसी एवं एनएलसी से संबंधित कंपनी गतिविधियों, सर्वे कार्यों एवं प्रस्तावित जनसुनवाई को लेकर ग्रामीणों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

*कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।*

बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि संबंधित कंपनियों द्वारा गांव में की जा रही गतिविधियों में पूरी तरह पारदर्शिता का अभाव है। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को यह तक जानकारी नहीं दी जाती कि कब सर्वे किया जा रहा है, कितनी जमीन का मापन हुआ है, कब बैठक हो रही है अथवा कब कंपनी के लोग गांव में आ-जा रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना के कभी सर्वे, कभी बैठक और कभी जनसुनवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।

 

ग्राम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में किसी भी प्रकार की कंपनी गतिविधि, सर्वे, जनसुनवाई अथवा प्रवेश से पूर्व ग्राम सभा एवं स्थानीय ग्रामीणों को विधिवत सूचना देना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति एवं बिना सूचना किसी भी गतिविधि का ग्रामीण एकजुट होकर विरोध करेंगे।

 

बैठक में आगामी 1 मई को प्रस्तावित जनसुनवाई का विरोध करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 21 मई को गेरेंजा में आयोजित होने वाली बैठक में अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया, ताकि कंपनी की गतिविधियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई जा सके।

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि ग्राम सभा सर्वोच्च है और स्थानीय लोगों को विश्वास में लिए बिना किसी भी प्रकार की प्रक्रिया आगे बढ़ाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कंपनियों को ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधान को समय पर पूरी जानकारी देनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो ग्रामीणों का विरोध स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के अधिकार, जमीन एवं सम्मान की रक्षा के लिए वह हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेंगी।

बैठक में संजय यादव, उदय यादव, रामवृक्ष यादव, सौरव यादव, नंदकुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य बीरबल जी, भारत यादव, भोला यादव, अंबिका यादव, फुलदेव यादव, बिहारी यादव, विश्वनाथ मुंडा, ग्राम प्रधान धाधू, दशरथ यादव, सूरत यादव, निर्मल यादव, बालेश्वर यादव, बसंती उरांव, बालकिशन यादव, गोवर्धन यादव, वीरेंद्र यादव, काबिलाश यादव, विनोद यादव, जितेंद्र यादव, विनोद प्रजापति, देवनाथ उरांव, रामलाल उरांव, गेरेंजा, बिट्टू सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में ग्राम सभा के निर्णय का समर्थन करते हुए कंपनी की अपारदर्शी गतिविधियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000