अपनी ही सरकार के पुलिस पर उठाया सवाल। किसन मोदक के मौत के जिम्मेवार पर कार्रवाई को लेकर डीजीपी व एसपी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लिखा पत्र।

अपनी ही सरकार के पुलिस पर उठाया सवाल। किसन मोदक के मौत के जिम्मेवार पर कार्रवाई को लेकर डीजीपी व एसपी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लिखा पत्र।

चंदनकियारी: चंदनकियारी थाना क्षेत्र के लाघला निवासी स्व किसन मोदक की मारपीट के बाद हुई मौत के मामले में एक सप्ताह बीतने के बाद भी आरोपियों पर यथोचित कार्रवाई नही हुई। इस दौरान शनिवार को मृतक के स्वजनो को सांत्वना देने शनिवार को उनके घर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने अपनी सरकार के पुलिस प्रशासन पर ही सवाल खड़ा कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि घटना काफी दुखद व पीड़ादायक है। जहां एक गरीब परिवार का मुख्य कर्ताधर्ता की मारपीट की घटना के बाद मौत से मृतक के मासूम बच्चों व उनके परिवार का एकमात्र सहारा चल बसा। वहीं स्थानीय थाना की पुलिस इस मौत के एक सप्ताह बीतने के बाद भी इस दिशा में आरोपियों के विरुद्ध कोई सकारात्मक कार्यवाई नही किया,जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि घटना पर यथोचित कार्रवाई को लेकर उन्होंने राज्य के डीजीपी व जिले के एसपी को लिखित पत्र प्रेषित किया है। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के लिए सोमवार को एसपी से मिलकर मांग करेंगे। ताकि सरकार व सरकार के पुलिस प्रशासन के प्रति आमजनो का भरोसा बना रहे। एक सवाल के जवाब में कांग्रेस जिलाधक्ष ने कहा कि आरोपियों के बचाव में यदि कोई बिचौलिए का हाथ होगा तो वैसे लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000