दिन दहाड़े झरिया के सडक पर युवक की गोली मार कर हत्या, लोगों में खौफ एवं रोष

दिन दहाड़े झरिया के सडक पर युवक की गोली मार कर हत्या, लोगों में खौफ एवं रोष
झरिया। झरिया विधानसभा के कतरास मोड से पूर्व भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के समीप ट्रांसपोर्टिंग ऑफिस 16 चक्का से प्रेम यादव छपरा निवासी पैदल कहीं जा रहा था कि पीछे से बाइक से आए तीन सवारियों में एक ने पिस्टल से कनपट्टी से सटा कर गोली मारा, जिससे प्रेम की मौके पर ही मौत हो गई। देखते देखते आमजनों का सैलाव पुरे कतरास मोड एवं घटनास्थल पर छा गया एवं इस निर्मम हत्या के लिए प्रशासन एवं विधिब्यवस्था को दोषी ठहराया। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने पुलीसिया कार्यवाही पर सवाल करते हुए कहा कि केवल हेलमेट चेकिंग के अलावा पुलिस करती क्या है और आज तो एक बाइक पर तीन सवारी सवार होकर एक नवयुवक की दिन दहाड़े निर्दयतापूर्ण हत्या कर दिया गया एवं पुलिस के हाँथ अभी भी खली है। झरिया विधायक ने हत्यारे का इनकाउंटर करने की पुलिस से अपील की ताकि कोई अन्य अपराधी की अपराध करने से पूर्व हाथ पांव फूल जाए।
अपार जन सैलाव को कंट्रोल करने के लिए सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष सत्यम के साथ चार थानों की पुलिस मौके पर मौजूद थी। श्री सत्यम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराधी कितना भी शातिर हो, पुलिस हर वक्त एक कदम आगे रहती है और इस केस में भी ऐसा ही होगा, थोड़े वक्त के लिए इंतजार कीजिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000