पाथरडीह में स्काउट एंड गाइड द्वारा नुक्कड़ नाटक और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

पाथरडीह में स्काउट एंड गाइड द्वारा नुक्कड़ नाटक और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन
अनुभाग अभियंता कार्य कार्यालय पूर्व मध्य रेल पाथरडीह के रोड के बाईं ओर स्थित पाथरडीह लोको बाजार में एक भव्य जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चले इस कार्यक्रम का आयोजन द भारत स्काउट एंड गाइड के वीर शिवाजी स्काउट ग्रुप एवं मदर टे ट्रेसा गाइड ग्रुप के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अभियान के तहत पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई, साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
पर्यावरण संरक्षण और सफाई का संदेश
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्काउट और गाइड के बच्चों ने समाज को यह कड़ा संदेश दिया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम पांच-पांच पेड़ जरूर लगाने चाहिए। इसके साथ ही आसपास के माहौल को स्वच्छ रखने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को अनिवार्य बताया गया।
सड़क सुरक्षा के प्रति किया सजग। जागरूकता अभियान के दूसरे चरण में लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की गई। वाहन चालकों को संदेश दिया गया कि
गाड़ी हमेशा गति सीमा Speed Limit के अंदर ही चलाएं।
दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करें।
पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप सचिव बी. के. साहू ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुदामडीह थाना प्रभारी उत्कृष्ट अमन उपस्थित रहे।
अन्य गणमान्य अतिथि:
आर. के. वर्मा विद्युत अभियंता, पाथरडीह
चंदन कुमार महतो वार्ड पार्षद, नंबर 39
सबुर गोराई,प्रदीप हाड़ी,बलवंत सिंह,
इन्होंने निभाया मुख्य किरदार स्काउट-गाइड टीम
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्काउट मास्टर मुरल कुमार, प्रति कुमारी, कित्ता स्काउट मास्टर, सत्यजीत दे, अग्यारी रही गुडू, मित्रा, बालमी मास्टर, बबीता कुमारी फॉक लीडर जयवर्धन आर.एस.एल. प्रिंस मुखर्जी, और अभिजीत देय ने सक्रिय भूमिका निभाई।
उपस्थित स्काउट, गाइड और अन्य सदस्य
तेजस, सताती, पायल, पूजा, अवंतिका, अदिति, निधि, अनिश, विशाल कुमार पासवान, वीरेंद्र साव, बलवंत सिंह कुमार पासवान, सोनू माझी सहित स्काउट-गाइड के कई बच्चे और स्थानीय लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

पाथरडीह मुजाहिद जोशी न्यूज़ रिपोर्टर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000