मध्य प्रदेश धार जिले से जिला ब्यूरो चीफ सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत सुंदरेल ने किया पौधारोपण.. पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मध्य प्रदेश धार जिले से जिला ब्यूरो चीफ सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत सुंदरेल ने किया पौधारोपण.. पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

धामनोद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सुंदरेल द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पशु बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कुल 12 पौधे जिनमें आम, पीपल ,नीम ,चंपा आदि के पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित वातावरण के निर्माण का संदेश देना था।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच धर्मेन्द्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र जायसवाल, वरिष्ठ राधेश्याम कसरावदीया पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश मानवे, रोटरी क्लब के राधेश्याम धाडीया, विजय शर्मा, पत्रकार मनीष छाबड़ा, भावना मुकाती जगदीश हनोतिया भोला वर्मा चिंतन मानवे कंचन बैरागी पंचायत सचिव धर्मेंद्र नरगावे राजू मावी सहित पंचायत स्टाफ और ग्रामीण मौजूद थे।

 

ग्राम पंचायत सुंदेल के इस प्रयास की ग्रामीणों ने सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000