नव नियुक्त महिला होमगार्डों को गृह प्रखंड में पदस्थापित करने की मांग, विधायक नागेन्द्र महतो ने उपायुक्त को सौंपा पत्र*

नव नियुक्त महिला होमगार्डों को गृह प्रखंड में पदस्थापित करने की मांग, विधायक नागेन्द्र महतो ने उपायुक्त को सौंपा पत्र*

आज बगोदर विधायक सह सचेतक श्री नागेन्द्र महतो ने गिरिडीह उपायुक्त व सिविल सर्जन गिरिडीह को पत्र सौंपकर जिले के बगोदर, सरिया एवं बिरनी प्रखंडों से चयनित नव नियुक्त महिला होमगार्डों को उनके गृह प्रखंड अथवा आसपास के सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में पदस्थापित करने की मांग की है।विधायक ने पत्र में कहा है कि चयनित अधिकांश महिला होमगार्डों की प्रतिनियुक्ति उनके गृह क्षेत्र से काफी दूर अन्य जिलों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कर दी गई है, जिससे उन्हें पारिवारिक एवं व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से नवजात एवं छोटे बच्चों की देखभाल तथा माता-पिता एवं सास-ससुर की चिकित्सा संबंधी जिम्मेदारियों के निर्वहन में परेशानी हो रही है।

बगोदर विधायक ने ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि महिला होमगार्डों की संवेदनशील पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें उनके गृह प्रखंड बगोदर, सरिया एवं बिरनी अथवा नजदीकी सरकारी संस्थानों में प्रतिनियुक्त किया जाए। इससे वे पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ अपनी सेवाओं का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकेंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000