चुनाव आयोग आपका वोट चोरी करना चाहती है जिलाध्यक्ष संतोष सिंह *जामाडोबा में कांग्रेस का SIR

*चुनाव आयोग आपका वोट चोरी करना चाहती है जिलाध्यक्ष संतोष सिंह *जामाडोबा में कांग्रेस का SIR मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित, सैकड़ों बीएलओ हुए शामिल*
झरिया प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भगवान दास की अध्यक्षता में जामाडोबा स्थित इंटक कार्यालय परिसर में SIR (Special Intensive Revision) मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं बीएलओ के बीच मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कांग्रेस के सभी बीएलओ एवं कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने नहीं देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर मुख्तार खान ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अब्दुल करीम अंसारी ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार प्राप्त हो, इसके लिए मतदाता सूची का सही एवं व्यापक होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची से संबंधित नियमों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर डॉ. संतोष राय ने उपस्थित बीएलओ एवं कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी देते हुए आवेदन प्रपत्रों, नाम जोड़ने, नाम संशोधन एवं अन्य प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष क्यूम अंसारी, जिला महासचिव बाबू अंसारी, झरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार साव, रामजी सिंह, किशोर कुमार, फैज अहमद, नौशाद, बमभोली सिंह ,चंद्रमोहन शर्मा, जुबैर खान ,मो अजिज, कंचन चौहान,संतोष श्रीवास्तव, राम बाबू पटेल, जनेश्वरणचौबे, बिरेंद्र यादव,अरूणा रवानी,सुमन कुमार,गोलू कुमार, हीरालाल नोनिया, किशोर रावत, सबिता देवी, नमीता दास, राजमनी देवी सहित सैकड़ों कांग्रेस बीएलओ एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000