बलियापुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिला सिंदरी के युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

बलियापुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिला सिंदरी के युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

सिंदरी बलियापुर। बलियापुर थाना क्षेत्र के रांगामाटी स्थित आरएमकेफोर कॉलोनी में सड़क किनारे एक लगभग 38 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सिंदरी थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट के निकट अंबेडकर कॉलोनी निवासी सुनील वाल्मीकि के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह शादीशुदा था और उसकी एक पुत्री भी है। वह मेहनत-मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था।
मंगलवार दोपहर की घटना शाम को भेजा गया पोस्टमार्टम
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर से ही युवक सड़क किनारे गिरा हुआ था। वह बार बार उठने का प्रयास कर रहा था लेकिन गिर जा रहा था। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि अत्यधिक शराब के सेवन और भीषण लू की चपेट में आने के कारण उसकी मौत हुई होगी। घटना की सूचना मिलते ही बलियापुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी के निर्देश पर मंगलवार शाम को ही शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया था।
बुधवार को परिजनों को मिला शव। आज बुधवार को धनबाद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं निभाते हुए युवक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। चूंकि घटनास्थल बलियापुर थाना क्षेत्र का है, इसलिए बलियापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000