झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में आज दिनांक 22 जून 2026 को मुख्यमंत्री

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में आज दिनांक 22 जून 2026 को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट प्लस टू जिला स्कूल, धनबाद में ई-विद्या वाहिनी आधारित अनुश्रवण, सुदृढ़ीकरण एवं आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के प्रभावी मूल्यांकन हेतु जिले के बाघमारा ,बलियापुर एवं कलियासोल प्रखंड के कुल 46 प्रखंड एवं संकुल साधन सेविओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री आशीष कुमार सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्री अशोक कुमार पांडे एवं श्री शंभू दत्त मिश्र, राज्य स्तरीय प्रशिक्षित मास्टर प्रशिक्षक श्री बृज किशोर चौबे एवं श्री दिलीप कुमार रूम टू रीड एवं राज्य स्तरीय अनुश्रवण कर्ता के रूप में चिन्हित श्री मिथिलेश कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रभात प्रभारी श्री अशोक कुमार पांडे के द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि इस संबंध में जिला स्तर पर चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षण का आयोजन सभी प्रखंड एवं संकुल साधन सेवाओं हेतु किया जाएगा, ताकि उनके द्वारा किए जा रहे ई- विद्या वाहिनी के माध्यम से बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सके। आज के सत्र में मास्टर प्रशिक्षकों के द्वारा निर्धारित विषयों के अंतर्गत दिए जाने वाले प्रशिक्षण का प्रतिपादन किया। प्रशिक्षण में बाघमारा बलियापुर एवं केलियासोल के कुल 44 प्रखंड एवं संकुल साधन से भी उपस्थित हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000