सिंदरी में पुलिस का सख्त फरमान गड़बड़ी की तो सड़क पर घुमाएगी पुलिस थाना प्रभारी राजेश कुमार खुद संभाल रहे हैं कमान

सिंदरी में पुलिस कप्तान का सख्त फरमान गड़बड़ी की तो सड़क पर घुमाएगी पुलिस थाना प्रभारी राजेश कुमार खुद संभाल रहे हैं कमान
सिंदरी। धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक
कप्तान के कड़े रुख के बाद सिंदरी थाना क्षेत्र में पुलिसिया गश्त और चौकसी चरम पर है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार खुद जमीन पर उतरकर मोर्चा संभाल रहे हैं।
डोमगढ़ से डोमगढ़ मस्जिद तक पैनी नजर जनता बोली थाना प्रभारी का गश्त बहुत तेज है
थाना प्रभारी राजेश कुमार द्वारा सिंदरी थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों, जिनमें डोमगढ़, एसएससी मस्जिद और डोमगढ़ मस्जिद के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं, का लगातार नियमित निरीक्षण रेगुलर पेट्रोलिंग किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी का आलम यह है कि हर दो से तीन घंटे में पुलिस की टीम खुद इन इलाकों का दौरा कर रही है।
इस मुस्तैदी को लेकर डोमगढ़ के स्थानीय लोगों ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। ग्रामीणों और स्थानीय जनता का कहना है कि थाना प्रभारी का गश्त पेट्रोलिंग बहुत ज्यादा तेज है। वे समय-समय पर खुद आकर निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे हम लोगों को बहुत खुशी और सुरक्षित महसूस होता है।
थाना प्रभारी की जनता से अपील कोई भी दिक्कत हो, तुरंत फोन करें
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी राजेश कुमार खुद स्थानीय लोगों के बीच जाकर माहौल का जायजा ले रहे हैं। वे सीधे आम जनता से संवाद कर पूछ रहे हैं कोई दिक्कत तो नहीं है कैसा माहौल है इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय नागरिकों को भरोसा देते हुए स्पष्ट कहा है कि माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि या परेशानी की स्थिति में तुरंत उन्हें सीधे फोन पर सूचित करें, पुलिस तत्काल एक्शन लेगी।
कप्तान का दोटूक आदेश गलती की तो खैर नहीं चाहे कोई भी हो
धनबाद के पुलिस कप्तान एसएसपी ने इस बार साफ और बेहद सख्त निर्देश जारी किए हैं। पुलिस महकमे को मिले आदेश के अनुसार इस बार अगर किसी ने भी माहौल खराब करने या कोई गलती करने की हिमाकत की तो पुलिस उसे सड़क पर घुमाएगी। कानून हाथ में लेने वाले को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह किसी भी धर्म या समुदाय का व्यक्ति क्यों न हो।
कप्तान के सख्त आदेश और सिंदरी थाना प्रभारी की इस तेजतर्रार गश्त से जहां एक तरफ असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ डोमगढ़ की जनता पुलिस प्रशासन की इस कार्यशैली से बेहद खुश और संतुष्ट है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000