मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में जुटी कांग्रेस, धनबाद-झरिया के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में जुटी कांग्रेस, धनबाद-झरिया के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण

हर पात्र मतदाता का एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता : संतोष कुमार सिंह

 

विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी ने अभियान की जमीनी समीक्षा तेज कर दी है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं महानगर प्रभारी शकील अख्तर ने संयुक्त रूप से धनबाद एवं झरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों (बूथों) का औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा कार्यकर्ताओं एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान नेताओं ने धनबाद विधानसभा क्षेत्र के मनईटांड एवं बरमसिया तथा झरिया विधानसभा क्षेत्र के ऊपर कुली, गुजराती स्कूल, प्रियदर्शनी स्कूल एवं जामाडोबा स्थित रमजानपुर के विभिन्न बूथों का दौरा किया। उन्होंने वहां मौजूद बीएलओ (Booth Level Officer), बीएलए-2 (Booth Level Agent-2) एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद कर अभियान की स्थिति की जानकारी ली और मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं पूर्ण बनाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया।

महानगर प्रभारी शकील अख्तर ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। कांग्रेस पार्टी इस अभियान को केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक के संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा का महत्वपूर्ण अभियान मानती है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर लोगों को जागरूक करेगा, ताकि कोई भी पात्र मतदाता जानकारी के अभाव, तकनीकी समस्या या अन्य किसी कारण से मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने बीएलए-2, बूथ अध्यक्षों एवं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे घर-घर जाकर लोगों को एन्यूमरेशन फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करें तथा आवश्यकता पड़ने पर स्वयं उनकी सहायता करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग से धनबाद जिला इस अभियान में एक मिसाल प्रस्तुत करेगा।

 

जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक बूथ पर पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बीएलओ और बीएलए-2 के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचना तथा किसी भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटने नहीं देना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कल की बैठक में झारखंड के मुख्य चुनाव आयुक्त के. रवि कुमार ने भी कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों से इस महत्वपूर्ण कार्य में पूरी ताकत के साथ सहयोग करने की अपील की है। कांग्रेस पार्टी निर्वाचन आयोग की इस अपील का सम्मान करते हुए पूरी प्रतिबद्धता एवं सक्रियता के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई है।

 

जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अब अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। अगले चरण में प्रत्येक पात्र मतदाता का एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदाता को अपना अलग-अलग फॉर्म भरना होगा, चाहे उसके विवरण में कोई परिवर्तन हुआ हो अथवा नहीं। यदि किसी परिवार में पांच मतदाता हैं तो सभी पांचों का अलग-अलग एन्यूमरेशन फॉर्म भरना आवश्यक होगा। यह प्रक्रिया संबंधित बीएलओ अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी पूरी की जा सकती है।

उन्होंने सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों तथा विधानसभा प्रभारियों को निर्देश दिया कि सभी बीएलए-2 अपने-अपने निर्धारित बूथों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। वे घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करें, एन्यूमरेशन फॉर्म भरने में उनकी सहायता करें तथा बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को गति दें। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव या तकनीकी कारणों से कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित नहीं होना चाहिए।

 

मौके पर साथ में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमशेर आलम, प्रदेश संयोजक मुख्तार खान, प्रदेश कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य मदन महतो, सिंदरी विधान सभा प्रभारी नवनीत नीरज, बाघमारा विधान सभा प्रभारी मनोज यादव, अवध नारायण प्रसाद, जहीर अंसारी,राजू दास, योगेंद्र योगी, महेंद्र दुबे, क्यूम खान, आदित्य आंनद, धनबाद नगर अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, मनोज हाडी, शशी नाथ तिवारी, संतोष राय, भगवान दास,संतोष मोदक,बलराम महतो, रणजीत पांडेय, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, भूली नगर अध्यक्ष गंगा बाल्मिकी, नवीन पासवान, झरिया नगर अध्यक्ष श्याम कुमार साव,NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी, राज बिहारी यादव, धनबाद विधान सभा प्रभारी कालीचरण यादव, भोला सिंह, रामजी सिंह, अशोक मालाकार, हलीम अंसारी, शहीत दर्जनों लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000