सिंदरी। रविवार रात को गनेश मेला में बाइक खड़ा करने को लेकर युवकों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट में मार्शलिंग

सिंदरी। रविवार रात को गनेश मेला में बाइक खड़ा करने को लेकर युवकों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट में मार्शलिंग मोड़ के रोहित मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सर फट गया है। आनन फानन में रोहित के दोस्तों ने उसे लेकर सिंदरी थाना पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायल रोहित को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चासनाला भेजा। जहां उसकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने एस एन एम एम सी एच धनबाद रेफर कर दिया। वहां से इलाज कर लौटने के बाद रोहित मंडल ने बलियापुर थाना में लिखित आवेदन देकर सिंदरी के आई एम टाइप के अमित यादव विवेक श्रीवास्तव मुकूल भगत दारा भगत एवं सचिन सिंह सहित अन्य सात आठ युवक ने रड़ से वार कर घायल करने का आरोप लगाया है। आवेदन में रोहित मंडल ने कहा है कि रविवार रात लगभग 9 बजे अपने दोस्तों मोहित कुमार यादव एवं रितेश रजक के साथ बाइक से रांगामाटी पीओपी मैदान में चल रहे गनेश मेला गए थे। मेला के बगल में बाइक खड़ा कर रहे थे। उसी समय अमित यादव विवेक श्रीवास्तव मुकूल भगत दारा भगत एवं सचिन सिंह सहित अन्य सात आठ युवक आए ओर उसी जगह जबरन बाइक खड़ा करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। पीछे से रड़ से वार कर घायल कर दिया। वही दूसरे पक्ष की ओर से भी थाना में लिखित आवेदन देकर रोहित मंडल मोहित कुमार यादव ओर रितेश रजक पर मेला कमेटी के युवकों के साथ दुर्व्यवहार करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

बलियापुर थाना प्रभारी आशीष भारती ने कहा कि दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत किया है। मामले की जांच चल रहा है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000