चंदवा रेलवे अंडरपास में करोड़ों की लापरवाही उजागर, उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : अनीता देवी

चंदवा रेलवे अंडरपास में करोड़ों की लापरवाही उजागर, उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : अनीता देवी

लातेहार।
जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने चंदवा स्थित रेलवे अंडरपास का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं एवं गुणवत्ता की भारी कमी सामने आई। अंडरपास में लगभग आठ फीट तक पानी जमा मिला, जो स्थानीय लोगों के अनुसार पूरे वर्ष बना रहता है। यही कारण है कि लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस अंडरपास का आज तक परिचालन प्रारंभ नहीं हो सका है।

निरीक्षण के दौरान अनीता देवी ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित जनहित की परियोजना का इस प्रकार अनुपयोगी हो जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति स्पष्ट रूप से गुणवत्ता में गंभीर लापरवाही की ओर संकेत करती है, जिसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि अंडरपास में लगातार पानी भरे रहने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, रेलवे फाटक के बार-बार बंद रहने से लोगों का समय और श्रम दोनों व्यर्थ हो रहा है तथा विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों और आम नागरिकों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने भी उपाध्यक्ष के समक्ष अंडरपास की बदहाल स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे शीघ्र उपयोग योग्य बनाने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

अनीता देवी ने कहा कि जनता के टैक्स के करोड़ों रुपये से बनने वाली विकास योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग एवं रेलवे प्रशासन से मांग की कि अंडरपास में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए आवश्यक तकनीकी सुधार तत्काल कराया जाए, ताकि आम जनता को इस महत्वपूर्ण परियोजना का वास्तविक लाभ मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000