छाताबाद भू-धंसान बीसीसीएल की लापरवाही और भाजपा जनप्रतिनिधियों सांसद विधायक की चुप्पी ने लोगों की जिंदगी दांव पर लगा दी संतोष कुमार सिंह

छाताबाद भू-धंसान बीसीसीएल की लापरवाही और भाजपा जनप्रतिनिधियों सांसद विधायक की चुप्पी ने लोगों की जिंदगी दांव पर लगा दी संतोष कुमार सिंह

धनबाद, 8 जुलाई। बाघमारा अनुमंडल के कतरास थाना अंतर्गत छाताबाद मैदान के समीप हुई भयावह भू-धंसान की घटना का निरीक्षण करने धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह* आज प्रभावित क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी और हालात का जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद श्री सिंह ने कहा कि छाताबाद की यह त्रासदी कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि बीसीसीएल की वर्षों की घोर लापरवाही, अवैज्ञानिक खनन और प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम है। आज लगभग 75 परिवारों के 700 से अधिक लोगों का जीवन खतरे में है, लेकिन बीसीसीएल के अधिकारियों और भाजपा के जनप्रतिनिधियों को इसकी कोई चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा कि बीसीसीएल धनबाद की धरती से अरबों रुपये का कोयला निकालकर मुनाफा कमाती है, लेकिन जिन लोगों की जमीन धंस रही है और जिनके घर उजड़ने की कगार पर हैं, उनके पुनर्वास और सुरक्षा के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। यह कंपनी की संवेदनहीनता और विफलता का सबसे बड़ा उदाहरण है।

श्री सिंह ने धनबाद के सांसद और बाघमारा के विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने उन्हें अपनी सुरक्षा और विकास के लिए चुना था, लेकिन संकट की इस घड़ी में दोनों जनप्रतिनिधि पूरी तरह नदारद हैं। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले आज पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछने तक नहीं पहुंचे। उनकी चुप्पी और निष्क्रियता जनता कभी माफ नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि यदि बीसीसीएल और सरकार ने समय रहते ईमानदारी से काम किया होता तो आज सैकड़ों लोगों पर बेघर होने का संकट नहीं आता। यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ है।

धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी मांग करती है कि:

– सभी प्रभावित परिवारों का तत्काल सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास किया जाए।
– प्रत्येक परिवार को सम्मानजनक मुआवजा और स्थायी आवास उपलब्ध कराया जाए।
– भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों का वैज्ञानिक सर्वे कर स्थायी समाधान किया जाए।
– बीसीसीएल के जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाए।

श्री सिंह ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवारों के पुनर्वास, मुआवजे और सुरक्षा को लेकर शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी बीसीसीएल, जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और सरकार की होगी। जनता के जीवन से खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उक्त अवसर पर
जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,के साथ शौकत खान, पार्षद शहाबुद्दीन अंसारी, जिला काँग्रेस सचिव सबीर आलम उर्फ पप्पू, आकाश प्रमाणिक, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो शयूम खान, नियाम, मो शमीम,मोईम, छोटू उर्फ अफसर सहीत सैकडो समर्थक मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000