जब न्याय पहुँचा जन-जन के द्वार: मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात

जब न्याय पहुँचा जन-जन के द्वार: मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात
0 डालसा के मेगा कैंप में सैकड़ों लाभुक हुए लाभान्वित,

0 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान को मिली नई गति
न्यायपालिका, प्रशासन और बीसीसीएल का साझा जनकल्याण अभियान

धनबाद:
न्याय केवल न्यायालयों की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि उसका वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक अधिकार, सम्मान और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। इसी सोच को साकार करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), धनबाद द्वारा रविवार को बीसीसीएल के अनुपूर्णा भवन में आयोजित मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप जनसेवा, और न्याय का सशक्त संगम बन गया। अधिकार, आपका प्रयास हमारा के अभियान के तहत एक ही मंच से करोड़ों रुपये मूल्य की परिसंपत्तियों का वितरण हुआ, वहीं विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं ने सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों के जीवन में नई उम्मीद का संचार किया।
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के चयनित लाभुकों के बीच करोड़ों रुपये मूल्य की परिसंपत्तियों का वितरण किया। समारोह में बीसीसीएल के सीएमडी, मनोज अग्रवाल सीटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ,ग्रामीण एसपी, अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला ,धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, महासचिव जितेंद्र कुमार , जिले के न्यायिक पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की टीम तथा बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्टॉलों में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभुकों को मौके पर ही आवश्यक परामर्श और सहायता भी उपलब्ध कराई गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली तथा लाभुकों से संवाद कर उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए।
अपने उद्बोधन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों को सुलभ, त्वरित एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि न्याय तभी सार्थक होगा, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। इसी उद्देश्य से डालसा और लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की समर्पित टीम लगातार कानूनी सहायता, विधिक जागरूकता और सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संचालित 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत जिले के गाँवों, पंचायतों, विद्यालयों और दूरस्थ क्षेत्रों में लगातार शिविर आयोजित कर लोगों को उनके अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि बीसीसीएल सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन के तहत समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला प्रशासन के साथ आयोजित यह मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप सामाजिक सरोकार और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है तथा भविष्य में भी बीसीसीएल ऐसे प्रयासों में अपना पूरा सहयोग देता रहेगा। उन्होंने कहा कि न्याय केवल कोर्ट रुम तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक घर प्रत्येक परिवार और प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे।यही हमारे संविधान की आत्मा है, यही भारत की आधारशिला है.
सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव ने कहा कि जिला प्रशासन और डालसा का साझा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे मेगा शिविर शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम बन रहे हैं तथा प्रशासन आगे भी इसी प्रकार के जनहितकारी प्रयास जारी रखेगा।
बार एसोसिएशन के महासचिव जितेन्द्र कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित यह मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप न्याय को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की दिशा में एक सराहनीय और अनुकरणीय पहल है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता केवल न्यायालय में पक्षकारों का प्रतिनिधित्व करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज में विधिक जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विभागों द्वारा चयनित लाभुकों को परिसंपत्तियों एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब न्यायपालिका, प्रशासन और सार्वजनिक उपक्रम समाज के हित में एकजुट होकर कार्य करते हैं, तब न्याय केवल कानूनी अधिकार नहीं रहता, बल्कि जनविश्वास, सामाजिक सुरक्षा और समावेशी विकास का सशक्त माध्यम बन जाता है। कार्यक्रम के दौरान
कविता देवी एवं उनके समूह को 3 करोड़ 76 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया, पप्पू पासवान भूमि अधिग्रहण, मुआवजे, के एवज में 29 लाख रुपए का मुआवजे का चेक दिया गया । रिया कुमारी, सरिता कुमारी ,अंजली कुमारी को नियुक्ति पत्र
हाथियों के समूह के द्वारा घर तोड़ दिए जाने से परेशान रविलाल मुर्मु को मुआवजे की राशि प्रदान की गई, वहीं दर्जनों लोगों को नियुक्ति पत्र व स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया गया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000