जल आपूर्ति प्रभारी हरीश पांडे की लापरवाही से सरकारी चापाकलों पर रसूखदारों का कब्जा धनबाद नगर निगम क्षेत्र में अवैध पानी खेल का भंडाफोड़

जल आपूर्ति प्रभारी हरीश पांडे की लापरवाही से सरकारी चापाकलों पर रसूखदारों का कब्जा धनबाद नगर निगम क्षेत्र में अवैध पानी खेल का भंडाफोड़
​विशेष संवाददाता धनबाद
​धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 53 अंतर्गत गौशाला बाजार में चल रहा भीषण जल संकट और सरकारी संपत्ति की लूट अब सीधे तौर पर प्रशासनिक अधिकारियों की अकर्मण्यता को उजागर कर रही है। क्षेत्र में कहाँ सरकारी चापाकल तोड़ा जा रहा है कहाँ अवैध बोरिंग हो रही है और कहाँ पीने के पानी का व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा है इन सब पर लगाम लगाने की सीधी जिम्मेदारी नगर निगम के जल आपूर्ति प्रभारी हरीश पांडे की है। लेकिन धरातल पर हकीकत यह है कि अधिकारी की घोर लापरवाही के कारण आज सरकारी व्यवस्था रसूखदारों की जागीर बन चुकी है।
​गौशाला बाजार नारायण पेट्रोल पंप के सामने स्थित साधु होटल और उसके आसपास का पूरा मामला इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। यहाँ सरेआम सरकारी चापाकल को उखाड़कर उसका कीमती सामान चोरी कर होटल के भीतर छुपा दिया गया और सार्वजनिक बोरिंग में अवैध रूप से मोटर डालकर धड़ल्ले से होटल चलाया जा रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि पूरे जिले की जल आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी का दावा करने वाले अधिकारी हरीश पांडे को इस बात की भनक तक नहीं है या फिर वे जानबूझकर इस गंभीर मामले में आंखें मूंदे बैठे हैं।
​गौशाला बाजार के मुख्य केंद्र में कभी 10 से ज्यादा सरकारी चापाकल जनता की प्यास बुझाते थे लेकिन आज एक भी चालू हालत में नहीं है। किसी ने चापाकल तोड़कर अपनी दुकान बढ़ा ली तो किसी ने अवैध कनेक्शन ले लिया जिससे जनता बूंद बूंद पानी को तरस रही है। नियमतः जल आपूर्ति प्रभारी का यह कर्तव्य है कि वे ऐसे अवैध कार्यों और अतिक्रमण पर त्वरित संज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई करें लेकिन हरीश पांडे अपने दायित्वों के प्रति पूरी तरह लापरवाह नजर आ रहे हैं।
​वार्ड 53 की पीड़ित जनता अब सीधे तौर पर विभाग और संबंधित अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल उठा रही है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाना और पानी का अवैध व्यावसायिक उपयोग करना कानूनन अपराध है। ऐसे में हरीश पांडे की यह चुप्पी कई तरह के संदेह पैदा करती है। अब देखना यह होगा कि इस खबर के प्रकाशन और नामजद आरोपों के बाद धनबाद नगर निगम के उच्च अधिकारी इस लापरवाह कार्यशैली पर क्या संज्ञान लेते हैं और क्या जल आपूर्ति प्रभारी हरीश पांडे अपनी गहरी नींद से जागकर साधु होटल समेत अन्य अतिक्रमणकारियों पर कोई ठोस कानूनी कार्रवाई करते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000