फतेहपुर बस्ती पंचायत कमेटी का चुनाव संपन्न, मोहम्मद सोहेल आलम बने सदर, मोहम्मद रहबर आलम चुने गए सेक्रेटरी

*फतेहपुर बस्ती पंचायत कमेटी का चुनाव संपन्न, मोहम्मद सोहेल आलम बने सदर, मोहम्मद रहबर आलम चुने गए सेक्रेटरी*

बाघमारा प्रखंड के सिजुआ स्थित फतेहपुर बस्ती पंचायत कमेटी का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतगणना के बाद मोहम्मद सोहेल आलम उर्फ गोरा को भारी बहुमत से पंचायत कमेटी का सदर (अध्यक्ष) चुना गया। वहीं मोहम्मद रहबर आलम उर्फ रुस्तम को भी पूरे बहुमत के साथ सेक्रेटरी (सचिव) पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित सदर और सेक्रेटरी को फूल-माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विकास, आपसी भाईचारे और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

नवनिर्वाचित सदर मोहम्मद सोहेल आलम उर्फ गोरे और सेक्रेटरी मोहम्मद रहबर आलम उर्फ रुस्तम ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पंचायत कमेटी को मजबूत बनाने तथा गांव के विकास और सामाजिक सौहार्द के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000