राष्ट्र की शक्ति की पहचान युवा पीढ़ी से : डॉ. मुकुंद रविदास

राष्ट्र की शक्ति की पहचान युवा पीढ़ी से : डॉ. मुकुंद रविदास

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित “नशा मुक्त भारत, श्रेष्ठ भारत ” विषय पर निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस निबंध प्रतियोगिता में – प्रथम स्थान – आकांक्षा सिंह विभाग कॉमर्स ,
खुशनुमा परवीन – विभाग अंग्रेजी को द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान अनामिका कुमारी विभाग अंग्रेजी तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – स्मृति कुमारी विभाग जियोलॉजी , द्वितीय स्थान – स्वाति प्रिया विभाग अंग्रेजी , तृतीय स्थान – सुरभि कुमारी विभाग अग्रेजी को राष्ट्रीय सेवा योजना के कॉर्डिनेटर डॉ मुकुंद रविदास के द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया । इस प्रतियोगिता सह कार्यशाला कार्यक्रम में पचास छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया था । शेष सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । डॉ . मुकुंद रविदास कॉर्डिनेटर एन एस एस ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति उसकी युवा पीढ़ी होती है। यदि युवा स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारी होंगे, तो देश प्रगति करेगा। लेकिन यदि युवा नशे की गिरफ्त में आ जाएँ, तो केवल उनका भविष्य ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र का भविष्य भी अंधकारमय हो जाता है।हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि—
स्वयं किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे।
अपने मित्रों और परिवार को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
युवाओं में खेल, शिक्षा, योग और सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे।
नशे के दुष्परिणामों के प्रति समाज को जागरूक करेंगे।
भारत का भविष्य हमारे हाथों में है। आइए, हम सब मिलकर ऐसा भारत बनाएँ जहाँ युवाओं की पहचान उनकी प्रतिभा, मेहनत और संस्कार से हो, न कि नशे की लत से। उन्होंने सभी विश्वविद्यालय सहित कॉलेज के प्रोग्राम ऑफिसर्स से माई भारत पोर्टल पर सभी वॉलंटियर्स से रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु आह्वान किया । सम्मानित होने वाले छात्रों में आकांक्षा सिंह, सिमरन कुमारी, संजना सुमन, नेहा कुमारी,शाहीन परवीन, कुमार नंदिनी, शुभम सुमन, प्रेरणा शर्मा, बिपाशा तिवारी, पुष्पा कुमारी,बिट्टू कुमार यादव, आंचल कुमारी, खुशबू कुमारी, तनु दास, संचित कुमारी सहित मेहताब आलम का विशेष योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000