धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लोकतंत्र, छात्र-युवा संघर्ष एवं जनआवाज़ की जीत बताते हुए धनबाद कांग्रेस ने निकाला विशाल विजय मार्च

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लोकतंत्र, छात्र-युवा संघर्ष एवं जनआवाज़ की जीत बताते हुए धनबाद कांग्रेस ने निकाला विशाल विजय मार्च

धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लोकतंत्र, छात्रों एवं युवाओं के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत बताते हुए गांधी सेवा सदन से अंबेडकर चौक होते हुए डीआरएम कार्यालय तक विशाल विजय मार्च निकाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने की, जबकि धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के ग्रामीण प्रभारी श्री राकेश किरण महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विजय मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्र-युवाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्च के दौरान लोकतंत्र, संविधान, शिक्षा में पारदर्शिता, छात्र अधिकार, रोजगार एवं सामाजिक न्याय के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए।

सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा केवल किसी एक व्यक्ति का इस्तीफा नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों, युवाओं, अभिभावकों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि जब जनता अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करती है, तब सत्ता को भी जनता की आवाज़ के आगे झुकना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हुए पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं, शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की कमी तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर सवालों ने पूरे देश को चिंतित किया है। कांग्रेस पार्टी ने संसद से लेकर सड़क तक लगातार छात्रों, युवाओं, किसानों, बेरोजगारों एवं वंचित वर्गों की आवाज़ बुलंद की है।

श्री सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने निरंतर छात्रों एवं युवाओं के अधिकारों, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया। यह घटनाक्रम इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र में जनदबाव और जनसंघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाते। कांग्रेस पार्टी आगे भी शिक्षा, रोजगार, संविधान एवं सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करती रहेगी।

मुख्य अतिथि एवं ग्रामीण प्रभारी श्री राकेश किरण महतो ने कहा कि यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है क्योंकि देश के छात्रों एवं युवाओं ने अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि जनता की भावनाओं की अनदेखी करने वालों को अंततः जनता के प्रति जवाबदेह होना ही पड़ता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गाँव-गाँव और घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों, संविधान की रक्षा, शिक्षा सुधार, रोजगार तथा सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएँ। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जाएँ, प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न होने दिया जाए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुल्तान अहमद खान, अशोक कुमार सिंह, मदन महतो, मुख्तार खान, मनोज यादव, राशिद रज़ा अंसारी, मृत्युंजय सिंह, नवीन पासवान, गंगा वाल्मीकि, योगेश रजक, मनोज हाड़ी, सीता राना, करीम अंसारी, कयूम खान, अवध नारायण प्रसाद, नवनीत नीरज, लक्ष्मण तिवारी, महेंद्र दुबे, दिनेश यादव, आदित्य आनंद, जहीर अंसारी, राजू दास, आसिफ राजा, इरफान खान, हेमंती जायसवाल, पूनम देवी, मोहम्मद सदीक आलम, बिलकिस खातून, वीरेंद्र पासवान, मनोज कुमार, गोपाल कृष्ण चौधरी, देवेंद्र पासवान, आशीष सिंह, विजेंद्र पासवान, दीपक सिंह, गुड्डू खान, तबरेज़ आलम, खुर्शीद आलम, अख्तर खान गुड्डू, अनिल राय,सरीफ अंसारी, ऋषिकांत यादव, बिट्टू सिंह, नौशाद आलम, टिंकू अंसारी, तासीर अंसारी, सिकंदर कुमार शर्मा, बंटी दास, विक्की कुमार, कमल शर्मा, रविकांत पासवान, प्रीतम रवानी, प्रमोद यादव,मधुसूदन सिंह चौधरी, मृत्युंजय मंडल, कमल, मुकेश, सैफुद्दीन अंसारी,सत्यानंद पाण्डेय,सावन सुमन,राकेश पासवान,गौतम पासवान,फैज अहमद,आकाश सिंह,रवि कुमार एवं मिथिलेश कुमार यादव सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा छात्रों, युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं आम जनता के अधिकारों की लड़ाई को निरंतर जारी रखने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000