मजदूरों का हक डकारने और धमकी देने वाली कंपनी पर कार्रवाई की मांग, गौशाला ओपी प्रभारी ने ठेकेदार को दिया अल्टीमेटम

मजदूरों का हक डकारने और धमकी देने वाली कंपनी पर कार्रवाई की मांग, गौशाला ओपी प्रभारी ने ठेकेदार को दिया अल्टीमेटम
​सिंदरी। बीआईटी सिंदरी स्थित गौशाला ओपी क्षेत्र में सुरंगमती ब्रिज निर्माण कार्य में पसीना बहाने वाले मजदूरों का हक डकारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दो महीने तक लगातार काम कराने के बाद निर्माण कंपनी और संबंधित ठेकेदार अब मजदूरों की बकाया राशि देने में आनाकानी कर रहे हैं। पीड़ित मजदूर सरफराज अंसारी, जो गोविंदपुर के फकीरडीह के रहने वाले हैं, उन्होंने रविवार को साथी मजदूरों के साथ गौशाला ओपी में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है और दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
​आवेदन के अनुसार ब्रिज निर्माण कार्य के लिए संजय कुमार शर्मा और संजय सिंह नाम की कंपनी के साथ एग्रीमेंट हुआ था। एग्रीमेंट के समय तय हुआ था कि मिस्त्री को रोजाना सात सौ रुपये और हेल्पर को पांच सौ रुपये दिए जाएंगे। लेकिन जब काम खत्म होने के बाद मजदूरी के भुगतान का समय आया तो ठेकेदार अपनी बात से मुकर गए। वे मिस्त्री को सात सौ के बजाय छह सौ और हेल्पर को पांच सौ के बजाय चार सौ रुपये के हिसाब से भुगतान करने का दबाव बनाने लगे। जब मजदूरों ने इस पर आपत्ति जताई और पूरा हक मांगा तो ठेकेदारों ने साफ कह दिया कि जो उखाड़ना है उखाड़ लो, एक भी रुपया नहीं मिलेगा।
​मजदूरों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए गौशाला ओपी प्रभारी ने ठेकेदार को फोन करके तत्काल थाने बुलाया है। ओपी प्रभारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए ठेकेदार से स्पष्ट शब्दों में कहा है कि गौशाला ओपी आकर शांतिपूर्वक मजदूरों की बकाया मजदूरी का भुगतान कर दें, वरना ऐसा न करने पर उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सख्त हिदायत के बाद मजदूरों को अपना हक मिलने की उम्मीद जगी है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000