01 अगस्त से धनबाद नगर निगम के सभी 55 वार्डों में एक साथ चलेगा बृहद स्वच्छता अभियान, नागरिकों से सहयोग की अपील

01 अगस्त से धनबाद नगर निगम के सभी 55 वार्डों में एक साथ चलेगा बृहद स्वच्छता अभियान, नागरिकों से सहयोग की अपील

धनबाद नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं रोगमुक्त बनाने के उद्देश्य से दिनांक 01 अगस्त 2026 से “बृहद स्वच्छता अभियान” की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान निगम के सभी पाँचों अंचलों के 55 वार्डों में पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार संचालित किया जाएगा।

नगर आयुक्त के निर्देशानुसार प्रत्येक दिन पाँचों अंचलों के एक-एक वार्ड में क्विक रिस्पांस टीम (QRT) एवं अन्य योजना के अंतर्गत कार्यरत सफाईकर्मियों द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सड़कों, गलियों, नालियों, सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्रों एवं अन्य सार्वजनिक परिसरों की व्यापक सफाई की जाएगी। सफाई के उपरांत संबंधित वार्ड में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तथा संध्याकालीन फॉगिंग भी अनिवार्य रूप से की जाएगी, ताकि डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

अभियान का शुभारंभ 01 अगस्त 2026 को वार्ड संख्या 1, 9, 20, 34 एवं 40 से किया जाएगा तथा निर्धारित रोस्टर के अनुसार सभी 55 वार्डों में अभियान संचालित किया जाएगा।

नगर निगम द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अभियान के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं तथा प्रतिदिन कार्यों की निगरानी एवं समीक्षा भी की जाएगी।

जनभागीदारी हेतु अपील

धनबाद नगर निगम के सभी सम्मानित पार्षदों,नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, युवा एवं महिला समूहों तथा विद्यार्थियों से इस बृहद स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करता है।

नागरिकों से अनुरोध है कि—

अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों का कचरा केवल नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन को ही दें।

सड़क, नाली एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें।

सफाई अभियान के दौरान निगम की टीमों का सहयोग करें।

अपने घरों एवं आसपास जल जमाव न होने दें तथा स्वच्छता बनाए रखें।

डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।

अपने वार्ड के नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें एवं अभियान को जन आंदोलन बनाने में सहयोग दें।

“स्वच्छ धनबाद – स्वस्थ धनबाद” का लक्ष्य तभी संभव होगा जब नगर निगम एवं नागरिक मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे। धनबाद नगर निगम सभी नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में सहयोग प्रदान करने की हार्दिक अपील करता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000