सिंदरी में SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर: शाखा प्रबंधक ने KYC कराना बताया अनिवार्य

सिंदरी में SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर: शाखा प्रबंधक ने KYC कराना बताया अनिवार्य
​सिंदरी: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सिंदरी के शाखा प्रबंधक अमित एलेक्स डहंगा ने बैंक उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि अपने बैंक खाते को सुचारू रूप से चालू रखने के लिए हर 2 साल में एक बार KYC कराना अनिवार्य है। जिन खाताधारकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बैंक की ओर से KYC से संबंधित संदेश आया है, वे तुरंत इसे पूरा करा लें।
​शाखा प्रबंधक ने स्पष्ट किया है कि KYC प्रक्रिया समय पर पूरी न होने की स्थिति में ग्राहकों का बैंक खाता बंद या फ्रीज हो सकता है। किसी भी तरह की रुकावट के बिना बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाते रहने के लिए संदेश प्राप्त होते ही यह प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक है।
​बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए रांगामाटी (सिंदरी) स्थित SBI के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में KYC कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपना पहचान पत्र, पैन कार्ड और बैंक पासबुक या खाता विवरण साथ लेकर जाना अनिवार्य है।
​बैंक प्रशासन ने सभी संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने दस्तावेज लेकर रांगामाटी ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचें और अपनी KYC प्रक्रिया पूरी कराएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000