रविवार को युवा लायंस फ़ोर्स, एक रुपया में करायेंगे हजारों शिवभक्तों को बाबा गौरीनाथ जी के दर्शन – देव शर्मा 

रविवार को युवा लायंस फ़ोर्स, एक रुपया में करायेंगे हजारों शिवभक्तों को बाबा गौरीनाथ जी के दर्शन – देव शर्मा

युवा लायंस फोर्स की बैठक जेल मोड़, कमलडीह में हुई , जिसमें मुख्य रूप से युवा लायंस फोर्स के केंद्रीय अध्यक्ष सह काँग्रेस नेता देव शर्मा अपने सेवा दल के साथ मौजूद रहे , तथा लगने वाले सेवा शिविर का निरीक्षण भी किया , इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि प्रत्येक साल की भांति इस साल भी युवा लायंस फोर्स द्वारा बोल बम के जत्थे को 9 अगस्त दिन रविवार को मात्र एक रुपए में सभी श्रद्धालुओं को पोशाक , गमछा कांवर के अलावा गाड़ी, चिकित्सा , फल , मिठाई समेत अन्य कई तरह की खाने पीने की सुविधा दी जाएगी , जिसकी सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं , देव ने कहा कि पिछले 14 वर्षों से हमारा संगठन यह सेवा दे रही है , जिसका मुख्य उद्देश्य खासकर कई ऐसे ग्रामीण क्षेत्र या असहाय और दूर दराज के लोगों को देखते हुए किया गया था , जो पैसे के अभाव में भगवान शंकर जी के दर्शन नहीं कर पाते थे , उन्होंने बताया कि इस बार हमारा कार्यक्रम बंगला सावन के अंतिम सोमवारी पे बहुत ही धूमधाम से होता , लेकिन चास के समाजसेवी , और डाक बम सेवा समिति को पूरे देश में एक अलग पहचान दिलाने वाले शिवभक्त और हमारे बेहद क़रीबी अजय राय जी का असमय मृत्यु हो जाने से इस कार्यक्रम को हमलोग 09/08/2026 दिन रविवार को कर रहे हैं , जिसमे सिर्फ़ सोभा यात्रा को स्थगित कर दिया गया हैं , साथ ही सभी शिवभक्तों को उनके पोशाक, कावर आदि एक दिन पहले उनके घरों तक हमारे संगठन द्वारा पहुँचा दिया जाएगा ,साथ ही पहली बार जैल मोड़ के समीप बिशाल सेवा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमे मुख्य रूप से बोकारो ही नहीं पूरे झारखंड के मशहूर कलाकार सुदेश सिंह मौजूद रहेंगे , जिससे पूरा माहौल भक्तीमय से भरा रहेगा, हमारे कैंप के साथ साथ बाहन सेवा दलों में भी पूर्व की भाँति ही सभी जरूरत की चीज उपलब्ध कराई जाएगी फिर शिव भक्तों को पूजा करने के बाद गाड़ी से लाने का भी काम किया जाएगा , भीड़ भाड़ क्षेत्रों में जहाँ कार नहीं पहुँच पाती थी इसके लिए इस बार बाइक सेवा दल का भी गठन किया गया है , जो दामोदर नदी से गौरीनाथ धाम तक भ्रमण करेंगे तथा जरूरत मंद शिवभक्तों को सेवा भी प्रदान करेंगे , मौके पर युवा लायंस फोर्स के दर्जनो नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000