मीडिया अधिकार मंच भारत ने समीम शाह को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया |

मीडिया अधिकार मंच भारत ने समीम शाह को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया |

झरिया । मीडिया अधिकार मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर के निर्देश पर संगठन ने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी समीम शाह को सौंपी है। इस आशय की जानकारी कार्यवाहक राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप सिंह उर्फ ऋषि राजावत ने दी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए समीम शाह सदैव सक्रिय रहेंगे। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पत्रकारों के अधिकार और हितों की रक्षा के लिए सशक्त पहल की जाएगी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष समीम शाह ने कहा कि उनका उद्देश्य पत्रकारों की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है। साथ ही वे पत्रकारिता को और अधिक निष्पक्ष एवं मजबूत बनाने के लिए हर संभव कदम उठाएँगे। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के कई पत्रकारों ने उन्हें फ़ोन पर बधाई दी, वहीं कई पत्रकार उनके आवास पहुँचकर शुभकामनाएँ प्रकट कीं। इस अवसर पर पत्रकारों ने आशा व्यक्त की कि समीम शाह के नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयाँ छुएगा। मो मोजाबीर, शिवबालक पासवान, मो शाहीद, मो कलाम, मनोज कुमार गुप्ता |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000