आज सुबह करीब 9:00 बजे दिन में रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन

आज सुबह करीब 9:00 बजे दिन में रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन
अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ भारतीय मजदूर संघ के द्वारा
आँगनबाड़ी कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के तत्काल समाधान हेतु ज्ञापन 17 अगस्त 2026
आदरणीय महोदय,
अखिल भारतीय ऑगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ अपनी जायज मांगों को निरंतर उजागर कर रही है। आँगनबाड़ी कर्मियों तथा उनके परिवार की आर्थिक सुरक्षा को बेहतर बनाने हेतु 17 अगस्त 2026 को भारतीय मजदूर संघ के मार्गदर्शन पर ‘देशव्यापी आंदोलन’ आयोजित कर रही है। अतः हम सरकार के सामने तुरंत तथा तय सीमा के भीतर विचार कर समाधान के लिये निम्नलिखित माँगों महोदय के समक्ष रख रहे हैं
संपूर्ण भारत में स्कीम वर्कर को मजदूर की श्रेणी में लाया जाए तथा चार श्रम संहिता के दायरे में शामिल कर सामाजिक सुरक्षा एवं न्यूनतम मजदूरी का लाभ दिया जाए।
संपूर्ण भारत में यथाशीघ्र न्यूनतम मजदूरी 30,000/- रू० किया जाए।
सभी प्रदेशों में E.P.F., ग्रेच्युटी, बोनस एवं चिकित्सा सुविधा (परिवार सहित) का लाभ दिया जाए।
सभी प्रदेशों के सेविका एवं सहायिका को सेवानिवृत्ति के पश्चात क्रमशः रूपये 10 लाख एवं रूपये लाख सेवानिवृत्ति लाभ दिया जाए। सेविका-सहायिका के मृत्यु हो जाने पर उसके आश्रितों (बहु/बेटी) को उस पद पर सीधे बहाल किया जाए एवं नॉमिनी को क्रमशः रूपये 10 लाख तथा रूपये 5 लाख दिया जाए।
उम्र सीमा की बाध्यता को समाप्त करते हुए सेविका एवं सहायिका को क्रमशः महिला सुपरवाइजर एवं वक्ष सेविका के पद पर प्रोन्नत किया जाए।
नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप सेविका को शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर शिक्षिका के पद पर बहाल किया जाए।
अतः ऊपरवर्णित माँगों के लागू होने से हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार होगी तथा हमारी मानसिक तनाव कम होगी जिससे हम सभी स्वस्थ मन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे।
धनबाद जिला के सभी प्रखंड के पदाधिकारी, साधना जी, रीता जी, anima महतो, सगुफ्ता इस्मत, हाजरा खातून, रीता सिंह, मनोरमा शालिनी के अलावा सभी प्रखंड की हमारी जाबाज बहने, जो इतनी बारीश के साथ, मनसा puja का संजोत, के साथ सोमवारी का व्रत करते हुए इतनी संख्या में इस आंदोलन को सफल बनाये, इसके लिए तमाम बहनों को बहुत धन्यवाद, इसी तरह हमेशा हमारी आवाज बने रहें तो निश्चित हम अपनी लड़ाई जीत जायेंगे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000