स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सिंदरी में रक्तदान शिविर का आयोजन, 80 रक्तवीरों ने दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सिंदरी में रक्तदान शिविर का आयोजन, 80 रक्तवीरों ने दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

सिंदरी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अमर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में जन अधिकार मंच सिंदरी द्वारा शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। देशभक्ति की भावना से प्रेरित इस शिविर में कुल 80 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सेवा की परंपरा को कायम रखा।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रकाश चंद्र महतो द्वारा किया गया। अपने संबोधन में विधायक चंद्रदेव महतो ने युवाओं और मंच के इस सराहनीय सामाजिक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने इस विशेष थीम पर आधारित शिविर को पूरे जिले भर में एक अनूठा और अनुकरणीय पहल करार दिया।

शिविर में सेल महाप्रबंधक आदित्य सिंह, एसएनएमएमसीएच ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वी. के. पांडे, सौरभ सिंह, जगजीत, डेविड सिंह, सुभाष शर्मा, कमलदेव सिंह, मदन प्रसाद, सुरेश सिंह, ब्रजेश सिंह, नरेंद्र शर्मा, विकास ठाकुर, राज बिहारी सिंह, सावित्री पांडे, रीना सिंह, डॉ. रजिया, भाई दा और कुमार राजेश सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रक्तदान करने वालों में श्यामल अड्डो, सुलेखा देवी, नवीन रजक, सचिन, विश्वजीत सिंह, मनीष गुप्ता, मनीष कुमार सिंह, शशि भूषण सिंह, अंकित कुमार, रंजीत कुमार विश्वकर्मा, अमरजीत यादव, संजीत और दीक्षित मुख्य रूप से शामिल थे।

शिविर के सफल आयोजन और संचालन पर जन अधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों तथा रक्तदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000