हल्द्वानी घटना के विरोध में धनबाद में विशाल मार्च एवं सत्याग्रह

हल्द्वानी घटना के विरोध में धनबाद में विशाल मार्च एवं सत्याग्रह

धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने विरोध मार्च और सत्याग्रह मार्च को संबोधित करते हुए कहा

*हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी की सभा के बाद मंच का “शुद्धिकरण” सिर्फ़ एक व्यक्ति का अपमान नहीं – यह उस संविधान का अपमान है जिसने छुआछूत को अपराध घोषित किया।*

 

*और यह कोई इकलौती घटना नहीं है। यह BJP-RSS की सालों से पाली-पोसी मनुवादी सोच का नतीजा है – वो घिनौनी सोच जो आज भी इंसान का दर्जा उसके जन्म से तय करती है, समानता और मानवता से नहीं।*

धनबाद, 13 अगस्त 2026। धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिह के नेतृत्व में हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर ‘शुद्धिकरण’ की घटना के विरोध में धनबाद में जिला स्तरीय विशाल विरोध मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया गया। पुराना कांग्रेस कार्यालय से सिटी सेंटर स्थित महात्मा गांधी के प्रतीमा स्थल पर सत्याग्रह धरणा दिया गया।

धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि हल्द्वानी की घटना केवल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान नहीं है, बल्कि यह संविधान, समानता, सामाजिक न्याय और प्रत्येक नागरिक की गरिमा पर सीधा आघात है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी प्रकार की भेदभावपूर्ण, विभाजनकारी और असंवैधानिक मानसिकता को स्वीकार नहीं करती है। लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और संवैधानिक आदर्शों की रक्षा के लिए कांग्रेस हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

सत्याग्रह के माध्यम से हल्द्वानी की घटना के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति पार्टी की एकजुटता और समर्थन भी व्यक्त किया गया।

धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि संविधान और सामाजिक समानता की रक्षा का संघर्ष है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के पक्ष में खड़े रहे हैं तथा हल्द्वानी जैसी भेदभावपूर्ण घटनाओं के खिलाफ पूरे जिले में एकजुट होकर आंदोलन किया जायेगा।सर्व श्री मदन महतो, अवध नारायण प्रसाद, शाहिद कमर, मनोज यादव, रशीद राजा अंसारी, जोगिंदर सिंह जोगी, दिनेश यादव, जहीर अंसारी, इरफान खान चौधरी, महेंद्र दुबे, मंटू दास, श्रीमती सीता राणा , राजू दास, बिल्किस खानम, पूनम देवी, मृत्युंजय कुमार सिंह, मनोज कुमार हाड़ी,अख्तर खान गुड्डू, हरेंद्र शाही,आशिश सिंहा, दीपक सिंह, अमीर हाशमी, गोपाल कृष्ण चौधरी, शौकत खान, साहिल अली,सन्नी सिंह, , अरविंद कुमार सैनी, राजू दास, रमेश राय, नवीन पासवान, अनिल राय, रोहन चौधरी, रूबी खातून जयप्रकाश चौहान, मनोज सिंह, शकील अख्तर, मधुसूदन सिंह चौधरी , सबीर आलम, अनिल राय, रिषी कांत यादव, आरिफ खान, देवेंद्र कुमार, जमालूदीन प्रमुख थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000