80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

ककराला। हिन्दुस्तान मॉडर्न पब्लिक स्कूल, ककराला में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही जोश, जज़्बे और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर श्री मुस्लिम खाँ द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया।

ध्वजारोहण के उपरांत कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे नगर ककराला में भव्य तिरंगा रैली निकाली। रैली में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ निकली रैली ने नगरवासियों में भी जज़्बा-ए-वतन को और बुलंद कर दिया।

रैली में प्रस्तुत की गई मनमोहक झांकियाँ आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का खूबसूरत पैगाम दिया। विद्यालय परिसर से लेकर नगर के प्रमुख मार्गों तक स्वतंत्रता दिवस की रौनक दिखाई दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000