प्रशासन की नाकामी और रफ्तार के कहर ने छीनी परिवार की खुशियां चंदनकियारी में सड़क हादसे में युवक की मौत, फूट पड़ा ग्रामीणों का गुस्सा

प्रशासन की नाकामी और रफ्तार के कहर ने छीनी परिवार की खुशियां चंदनकियारी में सड़क हादसे में युवक की मौत, फूट पड़ा ग्रामीणों का गुस्सा

स्थान चंदनकियारी बोकारो

चंदनकियारी बरमसिया मुख्य मार्ग एक बार फिर रक्तरंजित हो उठा है। प्रशासन की अनदेखी और अनियंत्रित रफ्तार का खूनी खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा। टुमकूटॉंड़ गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को टाटा मैजिक और मोटरसाइकिल की भीषण भिड़ंत में 30 वर्षीय राखोहरी महतो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पश्चिम बंगाल पुरुलिया के पाड़ा थाना क्षेत्र स्थित मधुवन गांव के रहने वाले राखोहरी अपने ससुराल गदुडीह आए हुए थे। किसी को क्या पता था कि घर वापस लौटते वक्त चंदनकियारी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टाटा मैजिक उनके जीवन की आखिरी सांस साबित होगी।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में गम और गुस्से का माहौल है। घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे और सुरक्षा की मांग को लेकर चंदनकियारी-बरमसिया मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क पर उतर कर नारेबाजी कर रहे ग्रामीणों का साफ कहना है कि टुमकूटॉंड़ पेट्रोल पंप के पास की यह सड़क डेथ जोन’ बन चुकी है।

ग्रामीणों का सीधा आरोप प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। इसी एक जगह पर अब तक 3 से 4 बेकसूर अपनी जान गंवा चुके हैं लेकिन बार-बार मांग करने के बावजूद यहां न तो स्पीड ब्रेकर बनाए गए और ना ही ओवरस्पीडिंग पर कोई लगाम लगाई गई। आखिर जिला प्रशासन और कितना खून बहाने के बाद जागेगा

घटना की सूचना मिलने के बाद बरमसिया ओपी पुलिस प्रभारी शैलेंद्र कुमार चंदनकियारी थाना प्रभारी अमित राय और राजस्व कर्मचारी कृष्णा प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बमुश्किल आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और गाड़ी चालक पर मामला दर्ज करने का दिलासा देकर जाम हटाया।

मृतक अपने पीछे पत्नी एक बेटा और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शासन प्रशासन के रवैये को लेकर गहरा असंतोष है। अगर समय रहते खतरनाक जगहों पर स्पीड ब्रेकर और कड़े ट्रैफिक नियम लागू नहीं किए गए तो यह लापरवाही आगे भी न जाने कितने चिरागों को बुझाती रहेगी।

पीड़ित के परिजनवह अपने ससुराल गदुडीह आए थे और वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी सामने चंदनकियारी की तरफ से आ रही मैजिक गाड़ी ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके छोटे-छोटे चार बच्चे एक बेटा तीन बेटियां हैं अब उनका सहारा कौन बनेगा प्रशासन सिर्फ वादे करता है यहां बार-बार हादसे हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं लेकिन कोई स्पीड ब्रेकर तक नहीं बनवा रहा। हमें इंसाफ और उचित मुआवजा चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000