बलियापुर में खड़ी चौदह चक्का हाइवा में घुसी तेज रफ्तार केटीएम बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

बलियापुर में खड़ी चौदह चक्का हाइवा में घुसी तेज रफ्तार केटीएम बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

​बलियापुर धनबाद बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीबीएम कॉलेज के पास सोमवार सुबह साढ़े सात बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सिंदरी की तरफ से बलियापुर की ओर आ रही एक बेहद तेज रफ्तार केटीएम बाइक सड़क किनारे खड़ी चौदह चक्का हाइवा में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
​हादसे की खबर मिलते ही बलियापुर थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खून से लथपथ घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज भेजा।
​घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार बाइक की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। प्रत्यक्षदर्शियों के बीच इस बात की भी चर्चा है कि बाइक अनियंत्रित होकर सीधी खड़ी हाइवा में टकराई या फिर किसी कार द्वारा कट मारे जाने के कारण संतुलन बिगड़ने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
​प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दोनों युवक धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वाहन के कागजातों और शुरुआती जानकारी के आधार पर बाइक मालिक का नाम बी महतो सामने आ रहा है, लेकिन मृत युवक का नाम और आधिकारिक पहचान अभी तक साफ नहीं हो सकी है। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर परिजनों तक संदेश पहुंचाने और मृतक की शिनाख्त कराने की प्रक्रिया में जुटी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000