सिंदरी राजकीय पॉलिटेक्निक भागा माइनिंग बी आई टी सिंदरी कैंपस में बुधवार को होगा तालाबंदी

सिंदरी राजकीय पॉलिटेक्निक भागा माइनिंग बी आई टी सिंदरी कैंपस में बुधवार को होगा तालाबंदी।

सिंदरी राजकीय पॉलिटेक्निक भागा माइनिंग बी आई टी सिंदरी कैंपस में बुधवार को छात्र हड़ताल करेंगें । फुड टेक्नालाजी के तृतीय वर्ष के छात्रों ने जे टी यू की उपेक्षा को लेकर हड़ताल का निर्णय लिया हैं । फुड टेक्नालाजी के छात्र ने बताया कि वे अंतिम वर्ष मे है ।परंतु उनकी पढ़ाई ठप पड गई है । राज्य सरकार द्वारा फुड टेक्नालाजी ब्रांच को ही बंद कर दिया गया है । इसलिए इस ब्रांच में शिक्षक है ही नहीं ।

छात्रों ने बताया कि उनका सेकेंड सेमेस्टर और थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा हुई थी परंतु आज तक परीक्षा परिणाम घोषित नही किया गया ।

इस संबंध में छात्रों ने प्राचार्य एस ली मिश्रा से बात किया । प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर फुड टेक्नालाजी ब्रांच ब्द कर दिया गया है इसलिए इस ब्रांच के छात्रों की किसी भी समस्याओ पर विश्वविद्यालय ध्यान नही दे रहा है ।

फुड टेक्नालाजी ब्रांच के अंतिम वर्ष में लगभग 35 छात्र और.छात्राएं हैं ।

इनका भविष्य बर्बाद होने के कगार पर है ।

छात्रों ने बताया कि हड़ताल में सभी ब्रांच के छात्र सहयोग कर रहे हैं । संभावना है बुधवार से कालेज में तालाबंदी हो गी ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000