बीआईटी सिंदरी का छात्र अस्मित हॉस्टल के दोतल्ले से गिरकर हुआ घायल

बीआईटी सिंदरी का छात्र अस्मित हॉस्टल के दोतल्ले से गिरकर हुआ घायल

सिंदरी । बीआईटी सिंदरी के साइबर सिक्योरिटी इंजीनियरिंग विभाग का प्रथम वर्ष का छात्र अस्मित सोमवार को घायल हो गया। अस्मित संस्थान के प्रथम वर्ष के लिए नवनिर्मित हॉस्टल संख्या 29 में रहता था। घायल छात्र अस्मित बोकारो का रहनेवाला है।
घटना के संबंध में संस्थान निदेशक डॉ (प्रो) पंकज राय ने बताया कि लगभग साढ़े 11 बजे अस्मित के हॉस्टल संख्या 29 में दोतल्ला पर बने रेलिंग से गिरने की खबर मिली थी। आनन फानन में हॉस्टल नंबर 29 पहुँचकर घायल छात्र अस्मित को एंबुलेंस से सिंदरी के माँ हॉस्पिटल भेजा गया। जहाँ चिकित्सक डॉ सी जी साहा ने त्वरित इलाज करते हुए गंभीर हालत में बोकारो रेफर कर दिया। माँ हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ सी जी साहा ने बताया कि अस्मित घायल अवस्था में बेहोश हालात में अस्पताल पहुँचा था। अस्मित को सिर के बाएँ हिस्से, बायीं कलाई और दाहिने कोहनी में चोट आई है। घटना की सूचना पर अस्मित के परिजन माँ हॉस्पिटल पहुँचे और घायल पुत्र को लेकर बोकारो के लिए रवाना हो गए। हालांकि अस्पताल पहुँचे संस्थान के प्रोफेसर घटना को छुपाते रहे। निदेशक ने बताया कि प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा सोमवार से शुरू हुई है और घायल अस्मित को परीक्षा के लिए समय दिया जाएगा।

हालांकि अस्मित दो ताला से गिरा तो कैसे गिरा एक जांच का विषय है।
बीआईटी सिंदरी एक शिक्षा के कॉलेज है मगर वहीं पर घटना को छुपाया जा रहा था

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000