हर्ल प्रबंधन और सिंदरी बस्ती के ग्रामीणों के बीच वार्ता टली सिंदरी । सिंदरी फर्टिलाइजर विस्थापित मोर्चा के बैनर तले

हर्ल प्रबंधन और सिंदरी बस्ती के ग्रामीणों के बीच वार्ता टली

सिंदरी । सिंदरी फर्टिलाइजर विस्थापित मोर्चा के बैनर तले सेटलिंग टैंक में बीते दो दिनों से अनिश्चित कालीन धरना जारी है। इसका नेतृत्व सिंदरी बस्ती निवासी भक्तिपद पाल कर रहे हैं।
इस टीम को लेकर हर्ल की क्यू आर टी टीम ने सिंदरी बस्ती, मल्लिक टोला में पेयजलापूर्ति व्यवस्था के लिए सर्वे किया। शनिवार की देर शाम हर्ल सिंदरी एच आर सिनियर मैनेजर विक्रांत कुमार और मुख्य सुरक्षा अधिकारी समरेंद्र सिंह आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुँचे। आंदोलन के नेतृत्वकर्ता भक्तिपद पाल ने बताया कि सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के समक्ष वार्ता होनी थी। परंतु उनकी अनुपलब्धता के कारण रविवार को वार्ता होगी।
हर्ल सिंदरी एच आर सिनियर मैनेजर विक्रांत कुमार ने बताया कि पेयजलापूर्ति व्यवस्था के लिए हरसंभव प्रयास जारी है। वार्ता के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
धरना में विजय बाउरी, अनिल मंडल, आशीष मंडल, उमेश दास, पप्पु मल्लिक, विधान मंडल, शक्ति रजवार, दीनू रजवार, कालीपद मल्लिक, विनय मंडल, शिबु मंडल, दीनु पाल, उत्तम मंडल, साधन पाल सहित कई ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000