कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस पर धनबाद में भव्य कार्यक्रम आयोजित

कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस पर धनबाद में भव्य कार्यक्रम आयोजित

धनबाद, दिनांक 28 दिसंबर 2025

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला परिषद निरीक्षण भवन, बेकारबांध में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा कांग्रेस सेवादल को पार्टी ध्वज सौंपकर विधिवत झंडोत्तोलन के साथ की गई। इसके उपरांत पार्टी के महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के तैलचित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

“अतीत की नींव पर भविष्य का निर्माण” विषय पर विचार गोष्ठी

स्थापना दिवस के अवसर पर “अतीत की नींव पर भविष्य का निर्माण” विषय पर दीप प्रज्वलन कर विचार गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पार्टी के प्रति वर्षों से समर्पित अभिभावक स्वरूप वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सम्मानित किया गया।

*मुख्य अतिथि का संबोधन*

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमंडलीय प्रभारी सह *बेरमो विधायक श्री कुमार जय मंगल सिंह* ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि—

> “कांग्रेस पार्टी के 140 वें स्थापना दिवस पर मैं अपने सभी वरिष्ठ मार्गदर्शकों, शुभचिंतकों और जमीनी स्तर पर संघर्षरत प्रत्येक कार्यकर्ता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आपकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस अवसर को प्रेरणादायक और गौरवमयी बना दिया है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर उनके हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मैं बोकारो जिला से आता हूं फिर भी मैं दावे से कह सकता हूं कि 24 जिलों में धनबाद जिला का संगठन सबसे सशक्त और मजबूत है जिला अध्यक्ष को मेहनत और प्रेरणा देते हुए कहा कि भले ही आपका कोई विरोध करें आपको प्रतिकार नही करना है अब आप संतोष सिंह नहीं है धनबाद जिला के अध्यक्ष हैं सबको साथ लेकर चले ताकि आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में हम तीन विधानसभा और लोकसभा जीत सके

श्री सिंह ने केंद्र की वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि  “राष्ट्रभक्ति का ढोल पीटने वाले आज देश की संपत्ति, प्राकृतिक संसाधन और सार्वजनिक संस्थानों को चुनिंदा पूंजीपतियों के हाथों सौंप रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ऐसी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से खड़ी है।”

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान

जिला *कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह* ने अपने संबोधन में संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर देते हुए कहा कि. जब तक पंचायत, वार्ड और प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता बनी नहीं रहेगी, तब तक संगठन मजबूत नहीं हो सकता।  उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनता के बीच कांग्रेस के प्रति विश्वास पुनः स्थापित करें। समाज का हर व्यक्ति संगठन के लिए महत्वपूर्ण है और इसे एक सामूहिक चुनौती के रूप में लेकर सफल बनाना होगा।

श्री सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि धनबाद जिले में संगठनात्मक क्षमता मजबूत है, आवश्यकता केवल उसे और व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि  “पार्टी के लिए वर्षों से दिन-रात मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता को सम्मान, समर्थन और संगठन में उचित स्थान दिया जाएगा, विशेषकर बूथ स्तर पर कार्य करने वाले साथियों को।  शोक सभा एवं श्रद्धांजलि. कार्यक्रम के दौरान हाल के दिनों में दिवंगत हुए कांग्रेसजनों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।  मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन. कार्यक्रम का संचालन श्री लक्ष्मण तिवारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शाहीदा कमर द्वारा किया गया।  उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजन इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री. मन्नान मलिक, बजेंद्र प्रसाद सिंह, ए.के. झा, मदन महतो, शमशेर आलम, सुरेश चंद्र झा, अभिजीत राज, सुल्तान अहमद, मनोज यादव, मंटु दास, महेंद्र दुबे, राशिद रजा अंसारी, जहीर अंसारी, राजू दास, शाहिदा कमर, सीता राणा, बी.के. सिंह, राजेश्वर यादव, नवनीत नीरज,योगेंद्र सिंह योगी, मंटु दास, बंमभोली सिंह, कालीचरण यादव, सरफराज आलम, लगनदेव यादव, एस.के. शाही, संतोष चौधरी, शाहीद कमर, बिजेंदर पासवान , क्यूम खान, रामप्रीत यादव, मसूद आलम, इरफान खान चौधरी,, काजल धिवर, अख्तर खान गुडडू,, रणधीर ठाकूर, माधो सिंह, प्रदीप पांडेय, प्रितम रवानी, मनोहर दास, निवारन महतो, दीपक सिंह, जितेश सिंह, जयप्रकाश चौहान, अन्नू पासवान, मृत्युंजय सिंह, देवेंद्र कुमार, दीपक कुमार, प्रमोद यादव, भगवान दास, श्याम साव, जियाउल हसन, जितेश सिंह, डी.एन. यादव, मनोज कुमार हाडीं, शकील अहमद, बब्लू दास, भोलाराम, हरिश्चंदर दुबे, सतपाल सिंह, दिनेश यादव, विश्वनाथ शर्मा, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, माला झा, पूर्णेन्दु सिंह, हरेंद्र शाही, धनेश्वर ठाकूर, दिपक पासवान, राजा अंसारी, मनोज सिंह, अरबिंद शैनी, के.डी.पी. यादव, सरजू सिंह रमेश राय, आशिस सिंहा, अखिलेश सिंह, डेविड सिंह, शिवशंकर सिंह, गुलजार अहमद, सहित बड़ी संख्या में कां ग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000