बालूमाथ में अनफिट साइकिल वितरण का मामला: जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी ने उपायुक्त से की शिकायत, जांच का मिला आश्वासन

बालूमाथ में अनफिट साइकिल वितरण का मामला: जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी ने उपायुक्त से की शिकायत, जांच का मिला आश्वासन

बालूमाथ। लातेहार

बालूमाथ प्रखंड में स्कूली छात्राओं के बीच बांटी जा रही साइकिलों में भारी अनियमितता और घटिया फिटिंग की शिकायत पर जिला परिषद लातेहार की उपाध्यक्ष अनिता देवी ने त्वरित और सख्त संज्ञान लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी बालूमाथ सोमा उरांव से बात की। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि यह कल्याण विभाग का मामला है जो सीधे उनके नियंत्रण में नहीं है।
अनिता देवी ने इस मामले को लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार से सीधे फोन पर बात कर पूरी स्थिति से अवगत कराया।
उपाध्यक्ष अनिता देवी ने बताया कि बालूमाथ में छात्राओं को जो साइकिलें बांटी जा रही हैं, वे पूरी तरह से अनफिट हैं। स्थिति यह है कि साइकिल मिलते ही छात्राओं को उसे दुरुस्त कराने के लिए तुरंत पंचर और मरम्मत की दुकानों पर भागना पड़ रहा है। दुकानों पर छात्राओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। किसी साइकिल के पहियों में हवा नहीं टिक रही, तो किसी का ब्रेक काम नहीं कर रहा है। वितरण के तुरंत बाद ही साइकिलों की सर्विसिंग और मरम्मत करानी पड़ रही है, जिससे छात्राओं और उनके अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।
इस गंभीर मामले पर अनिता देवी ने लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार से चर्चा की और वितरण में हो रही धांधली व अनफिट साइकिलों के वितरण की जानकारी दी। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है।
उपाध्यक्ष अनिता देवी ने बताया कि। छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से दी जाने वाली साइकिलों में इस तरह की लापरवाही और अनफिट सामग्री का इस्तेमाल बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्राओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने वाले आपूर्तिकर्ताओं और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जब तक गुणवत्तापूर्ण साइकिलें नहीं मिलतीं, यह लड़ाई जारी रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000