धनबाद लोकसभा भाजपा प्रत्याशी धुल्लु महतो*

धनबाद लोकसभा भाजपा प्रत्याशी धुल्लु महतो
झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लोदना में आयोजित भारतीय जनता पार्टी लोदना मंडल बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन में शामिल हुए जहाँ मंडल कमिटी के मंच एवं मोर्चा सहित शक्ति केन्द्र व बूथ स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया इससे पहले उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।माननीय प्रत्याशी ढुल्लू_महतो जी ने झरिया पूर्व विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती रागिनी सिंह जी का आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया और कहा कि भाजपा व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं है भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा संगठन की पार्टी और आप जैसे करोड़ो कार्यकर्ताओं के बल पर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त है इसलिए मैं आपलोगो को ये विश्वास दिलाने आया हूँ कि आपलोगो के आशा एवं विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे और आपलोगो के मार्गदर्शन मे झरिया सहित पुरे धनबाद लोकसभा का विकाश करेंगे धनबाद का मान सम्मान बढ़ाने का काम करेंगे हमारे कार्यकर्त्ता के साथ कोई अन्याय करेगा और हम चुप रहकर तमाशा देखेंगे ऐसा नहीं होगा कार्यकर्त्ता के सम्मान से खिलवाड़ कतई बर्दास्त नहीं करेंगे कार्यकर्त्ता एवं गरिब शोसित पिड़ितों के लिए सांसद बनने के बाद भी अगर जेल जाना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगेV*।