सिंदरी विधानसभा भाजपा के चंगुल में है। इसे छुड़ाने की जरूरत है।

भाजपा के सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो सरकारी खर्चे पर हमने आधी जिंदगी दे रखी है। इनसे अपनी बातों की शुरुआत करते हुए बलियापुर हवाई पट्टी पर आयोजित सभा में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने दस मिनट के भाषण में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो के पक्ष में वोट करने की अपील की।


सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने सभी को फर्जी कोरोना वैक्सीन लगाया। भाजपा सरकार ने चुनाव में चंदा देने वालों को कोरोना वैक्सीन बनाने का काम दिया था। इससे लोगों के मृत्युदर में बढ़ोतरी हुई है और देश के साथ धोखा किया। राज्य के गरीब मजदूर के लिए हम पाँच वर्ष खड़े रहे। अन्य राज्यों और विदेशों में फँसे मजदूरों को वापस लाने का काम पिछली गठबंधन सरकार ने किया था। ये मजदूर प्रधान राज्य है और यहाँ सबसे अधिक मजदूर हैं। कोरोनाकाल में महिलाओं ने मजदूरों को निःशुल्क दाल भात योजना के माध्यम से भोजन कराकर बचाने का काम किया। अन्य राज्यों में भाजपा की डबल इंजन की सरकार में लोग भूख से मर गए। मईयाँ सम्मान योजना की चौथी किस्त खाते में आने पर जनता ने समर्थन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं के खाते में दिसंबर से 2500 और साल में एक लाख रुपए मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मजदूर किसान के बेटे बबलू महतो को जिताएँ और सरकार बनाने में सहयोग करें। बिजली बिल माफी योजना पर मौजूद सैंकड़ों लोगों ने समर्थन की बात कही। कहा कि पिछले बीस वर्षों में भाजपा ने कभी भी बिजली बिल और ऋण माफी नहीं की। उन्होंने झारखंड के पूर्व नेताओं बिनोद बिहारी महतो, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, ए के राय को याद करते हुए कहा कि गरीब गुरबा संघर्ष नहीं करेगा तो मारा जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में अलग अलग लड़ने से तीसरे को फायदा होता था और इस बार हम भी नहीं टूटे।
भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा असम राज्य के लिए बोझ बन गए थे और झारखंड में भी बोझ बनकर आए हैं। आदिवासी नेता चंपई सोरेन को भाजपा में मिलाकर मंच से उनका अपमान किया जा रहा है।
भाकपा माले प्रत्याशी बबलू महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री की चुनावी सभा एक प्रभावी सभा रही। लोगों को झारखंड सरकार की योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त हुई। झारखंड के लोगों के लिए बेहतरीन योजनाओं का विकास मॉडल मुख्यमंत्री के पास है और जनता भी उनके साथ है। जनता के रुझान के साथ आज सिंदरी विधानसभा में परिवर्तन की रुपरेखा तय हो गई। पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि परिवर्तन के विकल्प के रूप में मौजूद प्रत्याशी बबलू महतो रोजी रोजगार, महिलाओं को सम्मान और सिंदरी में स्वास्थ्य योजना पर काम करेंगे।
बलियापुर के हवाई पट्टी में आयोजित विशाल जनसभा में मुकेश सिंह, राजद जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव, अजय कुमार सिंह, रामू मंडल, रोहित महतो सहित कई गठबंधन नेता शामिल थे।

पत्रकारों के लिए बैठने का एवं पानी का भी कोई व्यवस्था नहीं किया गया था वही सिंदरी थाना के JSI फाल्गुनी पासवान पत्रकार के साथ ढक्कन ढकी किया जब हेमंत सोरेन वहां आए तभी यह फाल्गुनी पासवान पत्रकारों को ढक्कन ढकी करके बाहर निकाल यह बहुत ही बड़ा झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए वोट बिगड़ने का काम कर रहे हैं ऐसा अधिकारी का ऊपर कौन करेगा कार्रवाई क्योंकि झारखंड के पूरा पुलिस व्यवस्था बिगड़ चुके हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000